फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shredding of notes have been supplied from Patiala Punjab, revealed in police initial inspection

Kullu: पंजाब के पटियाला से सप्लाई हुई है नोटों की कतरनें, पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा

Wed, 14 Sep 2022 08:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Sep 2022 08:05 PM IST
सार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि फिलहाल उनको इस मामले में कोई खास जानकारी नहीं है। मामले की जांच सोलन पुलिस ही कर रही है। कहा कि सोलन पुलिस की सूचना पर भुंतर पुलिस सब्जी मंडी भुंतर गई थी। 

विज्ञापन
shredding of notes have been supplied from Patiala Punjab, revealed in police initial inspection
भुंतर सब्जी मंडी में नोटों की कतरनें। - फोटो : संवाद

विस्तार

अब हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की भुंतर सब्जी मंडी में बड़े पैमाने पर नोटों की कतरनें पाई गईं और पैकर अनार के बाक्स में इसे पैक करते हुए मिले हैं। शुरुआती जांच में ये कतरनें पंजाब के पटियाला से सप्लाई होने की बात सामने आई है। इससे पहले सोलन की सब्जी मंडी में अनार की पेटियों से नोटों की कतरनें मिलने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन


इसमें पाया गया कि किसी ठेकेदार की ओर से नोटों की कतरनें अनार की पैकिंग के लिए खरीदी गई हैं। वहीं, सोलन में अनार की पेटियों में मिले 100, 200 और 500 के नोटों की कतरनों की सूचना सोलन पुलिस ने भुंतर पुलिस को दी और भुंतर पुलिस की टीम सब्जी मंडी भुंतर पहुंची। जहां उन्होंने कतरनों के सैंपलों को अपने कब्जे में लिया और पटियाला से की गई सप्लाई कि बिल भी अपने कब्जे में लिए गए हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि फिलहाल उनको इस मामले में कोई खास जानकारी नहीं है। मामले की जांच सोलन पुलिस ही कर रही है। कहा कि सोलन पुलिस की सूचना पर भुंतर पुलिस सब्जी मंडी भुंतर गई थी। पता चला है कि नोटों की कतरनें पटियाला से सप्लाई हुई हैं। पुलिस ने इसके सैंपल लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed