फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shravan ashtami navratri 2022 from 29 July in Jwalamukhi Temple Kangra Himachal Pradesh

Jwalamukhi Temple: श्रावण अष्टमी नवरात्र 29 जुलाई से, ज्वालामुखी में ढोल, नगाड़ों और नारियल पर प्रतिबंध

Mon, 11 Jul 2022 05:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 11 Jul 2022 05:49 PM IST
सार

एसडीएम मनोज ठाकुर ने बताया कि श्रावण अष्टमी नवरात्रों में धारा-144 लागू रहेगी। नवरात्रों में मंदिर के अंदर ढोल-नगाड़ा और नारियल पर प्रतिबंध रहेगा। यात्रियों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
shravan ashtami navratri 2022 from 29 July in Jwalamukhi Temple Kangra Himachal Pradesh
ज्वालामुखी मंदिर कांगड़ा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में 29 जुलाई से 6 अगस्त तक चलने वाले श्रावण अष्टमी नवरात्रों में सुरक्षा का जिम्मा 150 पुलिस कर्मचारियों और 75 होमगार्डों के कंधों पर होगा। मंदिर में व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 50 अस्थायी कर्मचारियों सहित 40 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को भी इस दौरान तैनात किया जाएगा। यह निर्णय ज्वालामुखी मंदिर न्यास की मेला प्रबंधन की बैठक के दौरान लिए गए। 

विज्ञापन


इस दौरान एसडीएम मनोज ठाकुर ने बताया कि श्रावण अष्टमी नवरात्रों में धारा-144 लागू रहेगी। नवरात्रों में मंदिर के अंदर ढोल-नगाड़ा और नारियल पर प्रतिबंध रहेगा। यात्रियों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध होंगी। शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाएगी। 
विज्ञापन


नवरात्रों में श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा जाएगा और स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही दुकानदारों की ओर से मंदिर मार्ग की सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का फैसला भी लिया गया है। इस दौरान सामान बेचने वाले दुकानदारों को दुकानों के बाहर निर्धारित रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा दृष्टि से ज्वालामुखी शहर को छह सेक्टरों में बांटा जाएगा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे नजर रखी जाएगी। नवरात्र के दौरान पार्किंग स्थल निर्धारित रहेंगे, बड़े वाहन शहर के बाहर ही पार्क किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed