{"_id":"63774153d634f540e60972a8","slug":"shraddha-walker-murder-seen-will-be-recreated-in-parvati-valley-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा हत्याकांड: दिल्ली से कुल्लू तक पहुंची श्रद्धा मर्डर केस की जांच, सीन रिक्रिएट करने लाया जाएगा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा हत्याकांड: दिल्ली से कुल्लू तक पहुंची श्रद्धा मर्डर केस की जांच, सीन रिक्रिएट करने लाया जाएगा आरोपी
Fri, 18 Nov 2022 08:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 18 Nov 2022 08:27 PM IST
सार
श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब को पुलिस हिमाचल की पार्वती घाटी लेकर आएगी और यहां सीन रीक्रिएट किया जाएगा।
विज्ञापन
श्रद्धा वालकर हत्याकांड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली में बहुचर्चित श्रद्धा मर्डर केस की जांच अब दिल्ली से कुल्लू तक पहुंच गई है। पुलिस जांच में पता चला है कि निर्मम हत्या का आरोपी आफताब कुल्लू की पार्वती घाटी भी घूमने आया था। श्रद्धा भी उसके साथ थी। इसे देखते हुए अब दिल्ली पुलिस आरोपी आफताब को लेकर सीन रिक्रिएट करने के लिए पार्वती घाटी आएगी। सनसनीखेज हत्या के इस मामले की जांच में पार्वती घाटी का जिक्र आने के बावजूद अभी क्षेत्र से जुड़ी ठोस जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
विज्ञापन
आफताब और श्रद्धा के साथ और कितने लोग पार्वती घाटी आए थे, वह घाटी में किस जगह, किस होटल या होम स्टे में कितने दिन रुके, इन सब बिंदुओं पर दिल्ली पुलिस ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है। हालांकि, क्षेत्र के लोगों में आफताब के श्रद्धा के साथ मलाणा या कसोल में ठहरने की चर्चा है। पांच दिन की रिमांड हासिल करने के बाद अब दिल्ली पुलिस आरोपी आफताब को को एक-दो दिन के भीतर सीन रिक्रिएट करने के लिए ला पार्वती घाटी ला सकती है। जानकारी के अनुसार इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने कुल्लू पुलिस से अभी किसी तरह सहयोग नहीं मांगा है।
विज्ञापन
मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। आफताब और श्रद्धा कब पार्वती घाटी आए थे, कहां कितने दिन रुके, इसका पता सीन रिक्रिएट करने पर ही चल सकेगा। दिल्ली पुलिस का जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
-गुरदेव शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू
अपेक्षाकृत शांत रहने वाली पार्वती घाटी में पिछले करीब 20 सालों में 25 से अधिक देशी-विदेशी सैलानियों के लापता होने की सूचना है। पार्वती घाटी में करीब 400 से 500 होटल और होमस्टे है। बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। श्रद्धा हत्याकांड का आरोपी आफताब घाटी में कहां रुका, इसकी अभी तक कोई भी जानकारी नहीं है।
- किशन ठाकुर, अध्यक्ष, मणिकर्ण होटल एसोसिएशन