फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Show cause notice issued to JBT teachers in Himachal preparation for action

Himachal News: इन जेबीटी अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी, कार्रवाई की तैयारी, जानें वजह

Thu, 23 May 2024 08:14 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 23 May 2024 08:14 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाने वाले जेबीटी अध्यापकों को अब दो-दो दिन का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य किया गया है। शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षा खंडों में प्रशिक्षण शिविर लगाए थे, जिनमें 26 जेबीटी शिक्षकों ने भाग नहीं लिया। अब इन शिक्षकों को विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। 
 

विज्ञापन
Show cause notice issued to JBT teachers in Himachal preparation for action
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में इसी शैक्षणिक सत्र से पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम शुरू हो गया है। स्कूलों में पढ़ाने वाले जेबीटी अध्यापकों को अब इसके लिए दो-दो दिन का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य किया गया है। शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षा खंडों में प्रशिक्षण शिविर लगाए थे, जिनमें 26 जेबीटी शिक्षकों ने भाग नहीं लिया। अब इन शिक्षकों को विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। शिविर में भाग न लेने का कारण पूछा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर शिक्षकों पर कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन


26 शिक्षक गैरहाजिर 
जानकारी के जिले में नौ प्रारंभिक शिक्षा खंड हैं। प्रत्येक शिक्षा खंड में दो चरणों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हर जेबीटी शिक्षक को दो-दो दिन का प्रशिक्षण अनिवार्य लेना था। पहले चरण में 14 व 15 मई और दूसरे चरण में 17 व 18 मई को प्रशिक्षण शिविर लगाए गए। इनमें 1519 शिक्षकों में से 1493 ने ही शिविर में भाग लिया, जबकि 26 शिक्षक गैरहाजिर पाए गए।
विज्ञापन


कारण बताओ नोटिस जारी
शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि जेबीटी अध्यापकों के लिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन खंड स्तर पर किया गया था। सभी अध्यापकों को भाग लेने के लिए कहा गया था। कुछ अध्यापक शिविर में नहीं आए, इनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed