{"_id":"5dd7ce188ebc3e54936d47fe","slug":"shortage-of-teachers-in-govt-sen-sec-school-khajjiar-chamba-himachal-prdaesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राएं बोलीं- शिक्षक हैं नहीं फेल हुई तो सरकार जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राएं बोलीं- शिक्षक हैं नहीं फेल हुई तो सरकार जिम्मेदार
Sat, 23 Nov 2019 11:44 AM IST
अरविन्द ठाकुर
डीके शर्मा, अमर उजाला, खज्जियार (चंबा)
डीके शर्मा, अमर उजाला, खज्जियार (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खज्जियार में शिक्षकों के पद खाली होने पर छात्राओं ने सरकार को दोटूक चेताया है। छात्राओं ने साफ कह दिया है कि यदि वे परीक्षा में फेल होती हैं तो सरकार जिम्मेदार होगी। बीते दिनों स्कूल दौरे के लिए पहुंचे उच्च शिक्षा उपनिदेशक के समक्ष स्कूली छात्राओं ने स्टाफ की कमी को लेकर आग्रह किया और साथ ही कहा कि अगर वह परीक्षा में फेल हुईं तो विभाग और सरकार की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
एसएमसी अध्यक्ष के समक्ष छात्राओं ने ये बात कही। यह छात्राएं कॉमर्स संकाय में पढ़ाई कर रही हैं। लेकिन विषय का एक भी अध्यापक नहीं है। सरकार ने यहां कॉमर्स संकाय तो शुरू कर दिया, लेकिन अध्यापकों की तैनाती करना भूल गया। इस मामले को लेकर जहां स्कूली बच्चे परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ स्कूल प्रबंधन समिति पदाधिकारियों में काफी रोष है।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई काफी हद तक प्रभावित हो रही है। सरकार और विभाग को कई बार अवगत करवाने के बाद भी शिक्षकों की तैनाती नहीं पाई है। स्कूल में प्रधानाचार्य का पद खाली है तो वहीं कॉमर्स संकाय के सभी विषयों के प्रवक्ता की तैनाती आज दिन तक नहीं हुई है। भाषा अध्यापक सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद खाली है। यहां स्कूली बच्चों को नामात्र की पढ़ाई मुहैया करवाई जा रही है। इससे बच्चों का भविष्य अंधकार की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन समिति सदस्य पवन कुमार, नवीन कुमार, किशोरी लाल, राम स्वरूप, मनोज कुमार, सतपाल सिंह, विक्रम ठाकुर, राज कुमार, प्रदीप कुमार, संजू कुमार, सोनीपाल का कहना है कि सरकार को अध्यापकों की तैनाती जल्द से जल्द करनी चाहिए।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पॉल का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि स्कूल का भी दौरा कर लिया गया था। कहा कि शिक्षा निदेशालय इस बात की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सरकार जल्द ही अध्यापकों की तैनाती स्कूल में करेगी।