{"_id":"1ba8a9b285de6436d8cea5aef5fe630c","slug":"shortage-of-lpg-cylinders-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुकिंग के 15 दिन बाद मिल रहा गैस सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुकिंग के 15 दिन बाद मिल रहा गैस सिलेंडर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 18 Sep 2015 04:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में रसोई गैस सिलेंडर की सप्लाई बुकिंग के 15 दिन बाद हो रही है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के बद्दी गैस प्लांट में दिक्कत आने से पूरे हिमाचल में स्थित गैस एजेंसियों में सिलेंडरों का बैकलॉग बढ़ गया है। गैस प्लांट से सप्लाई कम आने के चलते लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एक गैस एजेंसी को पहले जहां दो दिन बाद सप्लाई दी जाती थी, इन दिनों पांच से छह दिन बाद सप्लाई हो रही है। राजधानी शिमला की गैस एजेंसियों में सिलेंडरों का बैकलॉग 1200 से 1500 पहुंच गया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन प्रदेश की सबसे बड़ी गैस कंपनी है। प्रदेश में करीब 14 लाख रसोई गैस उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
बीते एक माह से रसोई गैस की कमी हुई है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों को गैस एजेंसियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। रसोई गैस संकट गहराने से पहले उपभोक्ताओं को दो से चार दिन के भीतर सप्लाई मिलती थी। अब कम से कम 15 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों से लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के प्रबंधक राजीव पांडे ने बताया कि बद्दी स्थित गैस प्लांट में दिक्कत आने से समस्या हुई है। रसोई गैस संकट दूर करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर हालात सामान्य हो जाएंगे।
आईओसी के अधिकारियों ने सप्लाई कम होने का कारण बद्दी गैस प्लांट में दिक्कत को बताया है, लेकिन दिक्कत क्या है? इस बारे में कुछ भी नहीं बताया जा रहा है।
खाद्य आपूर्ति एवं नागरिक उपभोक्ता विभाग के निदेशक प्रियतू मंडल का कहना है कि इस मामले पर आईओसी के उत्तर भारत प्रमुख से बीते रोज ही बात हुई है। आईओसी ने जल्द समस्या दूर करने का आश्वासन दिया है।