फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shops, dhabas and cafes can be opened in houses along the road, govt approves mixed land use.

Himachal: सड़क के साथ मकान में खोल सकेंगे दुकान, ढाबा और कैफे, सरकार ने मिक्स लैंड यूज को दी मंजूरी

Tue, 23 Jan 2024 11:27 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Jan 2024 11:27 AM IST
सार

अब सड़क के साथ रिहायशी मकानों में भी लोग मंजिल के एक किनारे पर दुकान, ढाबा और कैफे खोल सकेंगे। प्रदेश सरकार ने मिक्स लैंड यूज को मंजूरी दी है। 

विज्ञापन
Shops, dhabas and cafes can be opened in houses along the road, govt approves mixed land use.
सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए एक और पहल की है। अब सड़क के साथ रिहायशी मकानों में भी लोग मंजिल के एक किनारे पर दुकान, ढाबा और कैफे खोल सकेंगे। प्रदेश सरकार ने मिक्स लैंड यूज को मंजूरी दी है। पहले व्यावसायिक गतिविधियां चलाने के लिए नक्शा उसी हिसाब से पास होता था। प्रदेश सरकार के इस फैसले से हिमाचल के हजारों लोगों को फायदा होगा। भवन में होटल और पर्यटन गतिविधियों के लिए कामर्शियल नक्शा पास करना होगा। नेशनल हाईवे, राज्यमार्ग और मेजर डिस्ट्रिक्ट (एमडीआर) में भवन मालिकों को रोजगार चलाने को मंजूरी मिलेगी। सरकार का मानना है कि इसके लिए किसी भी तरह की औपचारिकताएं पूरी करने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन


टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग को इसकी सूचना देनी होगी। सरकार ने इसकी मामूली फीस तय की है। हिमाचल में सड़क के साथ हजारों भवन बने हैं, जिनमें अधिकांश रिहायशी है। लोग लगातार व्यावसायिक गतिविधियां चलाने के लिए सरकार से मंजूरी की मांग रहे हैं। ऐसे में सरकार ने मिक्स लैंड यूज को स्वीकृति दी है। प्रदेश सरकार का मानना है कि युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए यह कारगर कदम होगा। पार्किंग की ऊंचाई होगी कम सड़क के साथ लोगों को पार्किग की सुविधा दी जा रही है। इस पार्किंग की ऊंचाई मंजिल के बराबर नहीं होगी। छोटे प्लॉट में सरकार ने इसकी ऊंचाई 8 फुट निर्धारित की है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed