{"_id":"650ee4e0e6b14730630f2654","slug":"shopping-complex-built-in-baluganj-no-windows-and-doors-work-stopped-shimla-news-c-19-sml1001-234460-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बालूगंज में बने शॉपिंग कांप्लेक्स \nमें न खिड़की-दरवाजे, कार्य बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बालूगंज में बने शॉपिंग कांप्लेक्स में न खिड़की-दरवाजे, कार्य बंद
विज्ञापन
कांप्लेक्स देखने पहुंचे मेयर, विभाग से तलब किया रिकॉर्ड
नगर निगम ने लोक निर्माण विभाग से बनवाया है भवन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के बालूगंज चौक पर स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बनाए शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण कार्य सवालों के घेरे में आ गया है। शॉपिंग कांप्लेक्स में दरवाजे और खिड़कियां लगाए बिना ही निर्माण कार्य बंद कर दिया है।
नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने इस शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण कर रहे लोक निर्माण विभाग से रिकॉर्ड तलब कर लिया है। विभाग के अधिकारियों को सोमवार को ड्राइंग समेत इस प्रोजेक्ट का पूरा ब्योरा देने को कहा है। शनिवार को मौके पर पहुंचे महापौर ने इस परिसर का जायजा लिया। इस दौरान मौके पर काम बंद मिला। चार मंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स की ऊपरी मंजिल में पांच दुकानें चल रही हैं। लेकिन निचली मंजिलों में निर्माण कार्य अधूरा है। इसमें शौचालय तक नहीं बना है। महापौर ने मौके पर मौजूद कारोबारियों की शिकायतें भी सुनीं। साथ ही लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता से काम बंद होने का कारण पूछा। पूछा कि काम पूरा किए बिना कैसे नगर निगम को यह भवन सौंप दिया गया। विभाग को अब सोमवार को पूरी रिपोर्ट देने को कहा है।
1.75 करोड़ से बन रहा है शॉपिंग कांप्लेक्स
बालूगंज चौक चौड़ा करने के लिए यहां बनी नगर निगम की चार दुकानें तोड़ी गई हैं। इन दुकानों को शिफ्ट करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने साथ लगती जमीन पर 1.75 करोड़ रुपये से शॉपिंग कांप्लेक्स बनाया है। इस परिसर के लिए 2.34 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी मिली थी। अभी इसमें पांच दुकानें चल रही हैं।
विज्ञापन
दुकानें शिफ्ट करने के लिए किया हैंडओवर
इस प्रोजेक्ट का काम देख चुके लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेश चंदेल ने बताया कि अभी इस भवन का पांच फीसदी काम रहता है जिसे पूरा किया जा रहा है। शौचालय का निर्माण भी होना है। कहा कि चौक पर बनी दुकानें टूटने के कारण इन कारोबारियों को इस भवन में शिफ्ट किया गया था। इसलिए काम पूरा होने से पहले ही एक मंजिल नगर निगम को हैंडओवर करनी पड़ी। मंजूरी के अनुसार ही मौके पर काम किया है।