{"_id":"6161d0e98ebc3e323b522f72","slug":"shopkpeer-given-sercharges-shimla-news-sml3866946148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारियों को देना होगा शुल्क, पहचान पत्र मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारियों को देना होगा शुल्क, पहचान पत्र मिलेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापार मंडल ने बैठक में लिया फैसला
जीएसटी में बदलाव पर ली जाए सबकी सहमति
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के कारोबारियों को अब शिमला व्यापार मंडल की ओर से पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। हर दुकान, ढाबे को भी प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इसके अलावा कारोबारियों से हर साल दो सौ रुपये शुल्क लेने का भी फैसला लिया है। कारोबारियों की समस्याएं सुनने के लिए शिमला व्यापार मंडल की ओर से शनिवार को ग्रैंड होटल में बुलाई गई बैठक में यह फैसले लिए गए। इसमें शिमला शहर और उपनगरों के कारोबारी नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में कारोबारियों ने अपनी समस्याएं रखीं।
कारोबारियों ने कहा कि शहर में तहबाजारियों की संख्या काफी बढ़ गई है। प्रशासन इनके लिए स्थान चिन्हित करे। इन्हें बाजारों से शिफ्ट किया जाए। व्यापार मंडल ने कारोबारियों से अपील की कि दुकानों के बाहर तहबाजारियों को न बिठाएं। बैठक में कारोबारियों ने पार्किंग की कमी का मामला भी उठाया। व्यापार मंडल ने भरोसा दिलाया कि इस बारे में जिला प्रशासन और नगर निगम से बात की जाएगी। इस दौरान फैसला लिया गया कि व्यापार मंडल से सभी कारोबारियों को पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।
व्यापार मंडल कारोबारियों की समस्याएं सुलझाता रहे, इसके लिए वार्षिक शुल्क भी तय किया गया है। बैठक में कारोबारियों की मांग पर फैसला लिया कि सरकार के समक्ष जीएसटी का मामला उठाया जाएगा। मांग की जाएगी कि यदि जीएसटी में कोई बदलाव हो रहा है तो इस पर कारोबारियों की सहमति भी ली जाए। अध्यक्ष हरजीत मंगा और महासचिव नितिन सोहल ने कहा कि त्योहारी सीजन में कारोबारियों पर सख्ती न करने को लेकर भी व्यापार मंडल फिर प्रशासन और सरकार से बात करेगा।
विज्ञापन
सात कारोबारियों ने
खरीदे नामांकनपत्र
शिमला व्यापार मंडल के चुनाव करवाने पर अड़े धड़े में से महज सात कारोबारियों ने ही नामांकन पत्र खरीदे हैं। ऐसे में संजीव ठाकुर गुट के सामने चुनाव मैदान में कोई बड़ा दावेदार नहीं दिख रहा है। इन सात में से अब कितने कारोबारी चुनाव मैदान में उतरेंगे, इस पर भी अगले हफ्ते स्थिति स्पष्ट होगी। 11 अक्तूबर से नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 31 अक्तूबर को चुनाव होने हैं।