{"_id":"6932cef24567b4a59701d84e","slug":"shooters-showcase-their-talent-in-the-air-rifle-team-trials-shimla-news-c-19-sml1002-642737-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एयर राइफल टीम के ट्रायल में \nनिशानेबाजों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एयर राइफल टीम के ट्रायल में निशानेबाजों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए होगा चयन
प्रदेशभर के क्लबों और स्कूलों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप के लिए इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर शिमला में शुक्रवार को 10 मीटर एयर राइफल की टीम और मिक्सड टीम के ट्रायल हुए। इसमें प्रदेशभर की विभिन्न अकादमी, क्लबों और स्कूलों के 30 निशानेबाजों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
यह तीन दिवसीय ट्रायल हिमाचल प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन की ओर से आयोजित किए जा रहे हैं। 7 दिसंबर को एयर पिस्टल मैन और वुमन वर्ग के सीनियर तथा जूनियर यूथ दोनों ट्रायलों में चयनित टॉप 12 खिलाड़ियों का चैंपियन ऑफ द चैंपियन मुकाबला करवाया जाएगा। इसमें छह मैन और छह वुमन खिलाड़ी शामिल होंगी। इसमें पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वालों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजीव सूद और खेल परिसर के कोच रविंद्र प्रकाश मौजूद रहे। 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप का पिस्टल इवेंट 11 दिसंबर से 4 जनवरी तक दिल्ली में होगा। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के तत्वावधान में आयोजित की जा रही इस चैंपियनशिप के लिए प्रदेशभर से 229 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें शॉटगन इवेंट और राइफल इवेंट भी शामिल हैं।