फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shongtong project blast at kinnaur, read inquiry report.

जांच में हुआ खुलासा, इसलिए हुआ था शोंगटोंग हादसा

Fri, 04 Dec 2015 12:50 PM IST
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:50 PM IST
विज्ञापन
shongtong project blast at kinnaur, read inquiry report.

हिमाचल के जिला किन्नौर में शोंगटोंग हादसा गलत वायर जुड़ने से हुआ। प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की जांच रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। जांच में मृतक फोरमैन की गलती सामने आई है। कॉरपोरेशन ने इस घटना को मानवीय गलती बताया है। निगम के प्रबंध निदेशक डीके शर्मा ने फोरमैन को अनुभवी बताते हुए तार जोड़ने में गलत जजमेंट लगने को हादसे का कारण बताया है।

विज्ञापन


बताया कि निजी कंपनी को भविष्य में और अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कॉरपोरेशन ने शोंगटोंग हादसे की जांच को कमेटी गठित की थी। सुंदरनगर ऑफिस से अतिरिक्त महाप्रबंधक अजय कुमार और सेफ्टी मैनेजर राजकुमार को किन्नौर भेजा गया था। दोनों अधिकारियों ने टीम के साथ मौके का मुआयना कर निगम प्रबंधन को रिपोर्ट सौंपी।

विज्ञापन

जांच टीम ने दी है ये रिपोर्ट

shongtong project blast at kinnaur, read inquiry report.

जांच रिपोर्ट के अनुसार ब्लास्टिंग से पहले ड्रिलिंग की जाती है। इसके बाद कनेक्शन दिए जाते हैं। जब फोरमैन कनेक्शन दे रहा था तो जजमेंट नहीं होने के चलते गलत वायर जुड़ गई। इससे बड़ा हादसा हो गया। रिपोर्ट में मृतक फोरमैन के अनुभव का भी उल्लेख किया गया है। घटना को ह्यूमन ऐरर का नाम दिया गया है।

29 नवंबर की सुबह किन्नौर में निर्माणाधीन कड़छम शोंगटोंग विद्युत परियोजना में टेस्टिंग के दौरान विस्फोट हो गया था। हादसे में 2 लोगों की मौत जबकि पांच लोग घायल हो गए। प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के 450 मेगावाट के प्रोजेक्ट की टनल की खुदाई के दौरान जिलेटिन फटने से ये हादसा हुआ। हादसे में फोरमैन शशि कुमार निवासी केरल और राम कुमार निवासी रामपुर, शिमला की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed