फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shock to aam aadmi party: The challenge of climbing mountains completely due to the crisis of faces in Himachal

आप को झटके पर झटका: हिमाचल में चेहरों के संकट से एकदम पहाड़ चढ़ना चुनौती

Tue, 12 Apr 2022 11:35 AM IST
Krishan Singh सुरेश शांडिल्य, शिमला
सुरेश शांडिल्य, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Apr 2022 11:35 AM IST
सार

अपनी तीसरी सरकार बनाने के लिए जिस तरह से आप हिमाचल के पहाड़ों पर चढ़ाई करना आसान मान रही थी, इन झटकों के बाद यह चुनौती बन गया है। नतीजतन इसे अपनी मौजूदा राज्य कार्यकारिणी समिति को ही भंग करना पड़ा है। आप के पास चेहरों का संकट है। 

विज्ञापन
Shock to aam aadmi party: The challenge of climbing mountains completely due to the crisis of faces in Himachal
आम आदमी पार्टी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के बाद दूसरे राज्य पंजाब में सरकार बनाने से उत्साहित आम आदमी पार्टी को हिमाचल प्रदेश में झटके पर झटके लग रहे हैं। अपनी तीसरी सरकार बनाने के लिए जिस तरह से आप हिमाचल के पहाड़ों पर चढ़ाई करना आसान मान रही थी, इन झटकों के बाद यह चुनौती बन गया है। नतीजतन इसे अपनी मौजूदा राज्य कार्यकारिणी समिति को ही भंग करना पड़ा है। आप के पास चेहरों का संकट है। यह यहां शुरू से ही रहा है। अभी तक जो भी पार्टी में आ रहा था, उसे सहर्ष लिया जा रहा था। पद भी बांटे जा रहे थे, चाहे पृष्ठभूमि जैसी रही हो। आप में शामिल होने की इस मुहिम के बीच कई पदाधिकारियों में मुख्यधारा में आने के लिए वर्चस्व की जंग छिड़ी हुई थी। अब इसे यहां अपना संगठन शून्य से खड़ा करना होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के गृह राज्य हिमाचल में डबल इंजन से चल रही भाजपा की आगामी रणनीति पर आप यहां अपना अंगद पांव जमा पाएगी, इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

विज्ञापन


भाजपा और आप की इस जंग के बीच सत्ता में महज बदलाव के ट्रेंड से आने को आतुर गुटों में बंटी कांग्रेस की भी इस बीच आक्रामता नजर नहीं आ रही है। हालांकि, आप के टुकड़े करने में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का अहम रोल रहा। हिमाचल प्रदेश में कभी भी तीसरा विकल्प अपने लिए स्थायी जगह नहीं बना पाया है। आप को यहां उम्मीद नजर आ रही है। इसी के चलते छह अप्रैल को आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के नवनियुक्त सीएम भगवंत मान ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जिला मंडी से ही चुनावी शंखनाद किया। लेकिन दो बड़े झटकों और कार्यकारिणी भंग करने के बाद आप को शून्य से संगठन को खड़ा करना बड़ी चुनौती होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed