फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shivya in a lead role of soni tv daily soap.

प्रदेश की बेटी की मायानगरी में एंट्री

Sun, 14 Sep 2014 10:11 PM IST
Updated Sun, 14 Sep 2014 10:11 PM IST
विज्ञापन
Shivya in a lead role of soni tv daily soap.

प्रदेश की एक और बेटी ने मायानगरी मुंबई में एंट्री मारी है। शिमला के खलीनी की शिव्या पठानिया सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल हमसफर में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभा रही हैं। वह अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल-2013 के दौरान मिस शिमला का खिताब भी जीत चुकी हैं। इस सीरियल का प्रसारण 22 सितंबर से रात साढ़े दस बजे से होगा।

विज्ञापन


इन दिनों सीरियल के प्रोमो दिखाए जा रहे हैं। इसमें शिव्या का किरदार एक मुस्लिम लड़की का होगा। शो की कहानी मुस्लिम बैकग्राउंड पर आधारित है। सीरियल में आगरा में रहने वाली एक लड़की फैशन डिजाइनर बनना चाहती है। वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई आती है। ये तीन बहनों की कहानी है, जिनका पिता उन्हें बेटा न होने के कारण छोड़ देता है।
विज्ञापन


इस कारण शो की लीड एक्ट्रेस पुरुषों से नफरत करती है। वह बहुत महत्वाकांक्षी है। लीड एक्ट्रेस के लिए कई लड़कियों के ऑडीशन लिए थे। इनमें कुछ फ्रेश चेहरे और कुछ अनुभवी एक्ट्रेस भी शामिल थीं। फाइनल एक्ट्रेस के तौर पर शिव्या पठानिया को चुना गया है। ये शो गुल खान की ओर से प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया जाएगा। गुल खान इससे पहले कुबूल है सीरियल डायरेक्ट कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेड गर्ल से टीवी एक्ट्रेस बनने का सफर

Shivya in a lead role of soni tv daily soap.

शिव्या ने प्राइमरी और जमा दो की पढ़ाई शिमला के हैनॉल्ट पब्लिक स्कूल से की। यहां स्कूल की हेड गर्ल भी रहीं। जमा दो के बाद चित्रकारा यूनिवर्सिटी बद्दी से ग्रेजुएशन की। यूनिवर्सिटी में होने वाली मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में भी हमेशा आगे रहीं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान वर्ष 2012 में चंडीगढ़ में इंटर यूनिवर्सिटीज मॉडलिंग में हिस्सा लिया और कई पुरस्कार जीते।

इसके बाद मिस शिमला के लिए ऑडिशन दिया। परिवार और टीम से इतना सपोर्ट मिला कि मिस शिमला का ताज उनके सिर सज गया। अब शिव्या टीवी एक्ट्रेस बन गई हैं। शिव्या के पिता सुभाष पठानिया लेबर एंड इंप्लाइमेंट विभाग में लॉ आफिसर हैं। माता पुष्पा पठानिया बिजनेस वूमेन हैं। पुष्पा खलीनी अपर बाजार में बुटीक चलाती हैं।

छोटा भाई जमा एक में पढ़ता है। बहन ने सेंट बीड्स कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई की है। शिव्या का परिवार मूल रूप से हमीरपुर से संबंध रखता है। बिलासपुर इंडस्ट्रियल एरिया में भी इनका घर है। मां पुष्पा पठानिया कहती हैं कि परिवार को बेटी की कामयाबी पर नाज है। शिव्या इन दिनों मुंबई में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed