फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shivdham will be ready in Mandi in November 2026, the second tallest Shivling of the country will be built

Himachal: नवंबर 2026 में तैयार हो जाएगा मंडी में शिवधाम, देश का दूसरा सबसे ऊंचा शिवलिंग बनेगा

Mon, 09 Jun 2025 10:25 AM IST
Krishan Singh दीपक मेहता, संवाद न्यूज, शिमला
दीपक मेहता, संवाद न्यूज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Jun 2025 10:25 AM IST
सार

एचपीटीडीसी ने तीन साल बाद शिवधाम के 12 ज्योतिर्लिंग की प्रतिकृति संरचनात्मक निर्माण, साइट विकास और ज्योतिर्लिंग के कनेक्टिविटी रोड के लिए करीब 25.5 करोड़ का नया टेंडर आवंटित किया है।

विज्ञापन
Shivdham will be ready in Mandi in November 2026, the second tallest Shivling of the country will be built
मंडी शिवधाम - फोटो : संवाद

विस्तार

छोटी काशी मंडी में दिव्य शिवधाम बनाने का कार्य नवंबर 2026 तक पूरा हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने तीन साल बाद शिवधाम के 12 ज्योतिर्लिंग की प्रतिकृति संरचनात्मक निर्माण, साइट विकास और ज्योतिर्लिंग के कनेक्टिविटी रोड के लिए करीब 25.5 करोड़ का नया टेंडर आवंटित किया है। अभी तक शिवधाम में पांच ज्योतिर्लिंगों का निर्माण हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 27 फरवरी 2021 को कांगणीधार (मंडी) में शिवधाम ड्रीम प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। पहले चरण में प्रतिकृति संरचना पर करीब 50.22 करोड़ के बजट का प्रावधान रखा गया। महाराष्ट्र की कंपनी ने करीब एक साल में साढ़े नौ हेक्टेयर क्षेत्र में त्रियम्बकेश्वर, मल्लिकार्जुन, ओमकारेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग का ढांचा तैयार किया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Himachal: सैलानियों की जेब ढीली करेगी अब स्पीति की सैर, प्रवेश से लेकर टेंट लगाने तक देना होगा शुल्क

विज्ञापन

छठे, सातवें और आठवें ज्योतिर्लिंग के मंदिरों के भवन का आधारभूत ढांचा 60 फीसदी ही तैयार हो पाया था कि कंपनी के खिलाफ अनियमितताएं पाई गईं। सितंबर 2022 से निर्माण कार्य ठप पड़ा है। अगस्त 2024 में इस पूरे प्रोजेक्ट के दोबारा से टेंडर लगाए गए, लेकिन कंपनियों के आपसी विवाद और दस्तावेजों में खामियों के कारण फरवरी 2025 में अदालत के आदेश पर टेंडर प्रक्रिया दूसरी बार भी रद्द कर दी गई। इसके बाद मार्च 2025 में निगम ने इस पूरे प्रोजेक्ट का टेंडर नए सिरे से किया। टेंडर में तीन कंपनियां शामिल हुईं। इसमें मंडी की केडीएन इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा करने का जिम्मा सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में शिवधाम के सौंदर्यीकरण (अधोसंरचना के विकास) के निर्माण कार्य पर करीब 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एचपीटीडीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि शिवधाम प्रोजेक्ट का टेंडर आवंटित किया गया है। 

भव्य दिव्य शिव धाम, बेजोड़ होगा स्वरूप
शिवधाम में प्रवेश के लिए कैलाश द्वार पर भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा पर मंडी कलम चित्रशैली और काष्ठकुणी शैली की झलक भी दिखेगी। शिव वंदना के नाम से ओरिएंटेशन सेंटर होगा। गंगा कुंड, मानसरोवर कुंड, मोक्ष पथ, बिल्वपत्र कुंड, रुद्रा और डमरू मंडल सहित शिव स्मृत्ति म्यूजियम तथा एक बड़ा शिवलिंग स्थापित होगा। शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन भी करवाए जाएंगे। माता पार्वती और कार्तिकेय की प्रतिमाएं भी होंगी। शिवलिंग बनने के बाद शहर के लोगों के लिए यह आस्था का प्रमुख केंद्र बन जाएगा।

विज्ञापन

108 फुट ऊंचा शिवलिंग बनेगा
देश में सबसे ऊंचा शिवलिंग केरल के तिरुवनंतपुरुम में माहेश्वरम श्रीशिवा पार्वती मंदिर में है। इसकी ऊंचाई 111.2 फीट है। इससे कम 108 फीट का शिवलिंग भूतेश्वर महादेव मंदिर छत्तीसगढ़ में है। मंडी के शिवधाम में 108 फीट ऊंचा शिवलिंग बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed