फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now a trip to Spiti will cost tourists a lot, they will have to pay fees from entry to setting up a tent

Himachal: सैलानियों की जेब ढीली करेगी अब स्पीति की सैर, प्रवेश से लेकर टेंट लगाने तक देना होगा शुल्क

Mon, 09 Jun 2025 10:08 AM IST
Krishan Singh अशोक राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Jun 2025 10:08 AM IST
सार

 स्पीति के इको सेंसिटिव जोन और संरक्षित क्षेत्रों में घूमने के लिए सैलानियों को अब प्रवेश से लेकर डॉक्यूमेंट्री, शूटिंग और टेंट लगाने का भी प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क देना होगा। 

विज्ञापन
Now a trip to Spiti will cost tourists a lot, they will have to pay fees from entry to setting up a tent
स्पीति घाटी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के स्पीति के इको सेंसिटिव जोन और संरक्षित क्षेत्रों में घूमने के लिए सैलानियों को अब प्रवेश से लेकर डॉक्यूमेंट्री, शूटिंग और टेंट लगाने का भी प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क देना होगा। भारतीय पर्यटकों से 150 और विदेशियों से 500 रुपये प्रतिव्यक्ति प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। शीत मरुस्थल के नाम से विख्यात स्पीति घाटी के किब्बर, पिन वैली और चंद्रताल में पर्यटकों की गतिविधियों को विनियमित करने के लिए वन विभाग ने हिमाचल हाईकोर्ट के आदेश पर इन क्षेत्रों के लिए पहली बार शुल्क लगाया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Himachal: देशद्रोह के आरोप में पांवटा से यूपी का युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर डाली ऐसी पोस्ट

विज्ञापन

इससे पहले इन क्षेत्रों में घूमने के लिए कोई शुल्क तय नहीं था। वन विभाग के अनुसार हाईकोर्ट के आदेशों के तहत शुल्क की दरें तय की गई हैं। यदि कोई व्यक्ति या संस्था नियमों का उल्लंघन करेंगे तो दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा। विभाग के अनुसार, यह कदम न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है, बल्कि स्पीति जैसे इको सेंसिटिव जोन को अनियंत्रित पर्यटन से होने वाला नुकसान रोकने में भी सहायक होगा। वन मंडलाधिकारी काजा मंदार उमेश जेबरे ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार शुल्क की दरें तय करके लागू कर दी गई हैं।

डॉक्यूमेंट्री, शूटिंग और टेंट लगाने की दरें
पर्यटक/संस्था                शुल्क प्रतिदिन
निजी डॉक्यूमेंट्री                4,000
सरकारी डॉक्यूमेंट्री           2,500
व्यावसायिक शूटिंग          7,500
व्यक्तिगत शूटिंग              5,00
टेंट लगाने पर                  200-500
ढाबा संचालन                  400
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed