फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shivani is suffering from cancer

आपकी छोटी सी मदद से मिलेगी शिवानी को नई जिंदगी, इलाज को चाहिए 15 लाख

Fri, 30 Jun 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर (मंडी) Updated Fri, 30 Jun 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
shivani is suffering from cancer

हिमाचल के जिला मंडी की पंचायत नौहली के बटधार गांव की कैंसर से पीड़ित गरीब छात्रा के परिजनों ने बेटी के उपचार के लिए मदद की गुहार लगाई है। जिंदगी और मौत से जूझ रही छात्रा पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। शिवानी शर्मा (18) पुत्री दयानंद शर्मा जुलकानगर गुरदासपुर पंजाब में बीएससी नर्सिंग की छात्रा है।

विज्ञापन


दयानंद शर्मा बटधार गांव में छोटी सी दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। उनकी बेटी पिछले दिनों अवकाश पर घर आई। दयानंद शर्मा ने बताया कि 23 जून को उनकी बेटी के मुंह में अचानक छाले पड़ गए। इस दौरान उसे खून की उल्टी भी हुई। परिजनों ने शिवानी को जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया। 
विज्ञापन


ब्लड कैंसर की रिपोर्ट सामने आने पर चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। शिवानी के उपचार के लिए चिकित्सकों ने 15 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान बताया है। उपचार का खर्च उठाने में गरीब परिवार पूरी तरह असमर्थ है। पीजीआई प्रबंधन ने परिजनों को एक महीने के भीतर 15 लाख की राशि जमा करवाने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे दे सकते हैं आर्थिक सहायता

shivani is suffering from cancer

भतीजी को ब्लड कैंसर होने की बात सुनकर शिवानी के ताया की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शिवानी के पिता दयानंद शर्मा ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक गुलाब सिंह ठाकुर सहित अन्य लोगों से भी मदद की गुहार लगाई है। 

दयानंद ने कहा कि वह बीमार बेटी के साथ चंडीगढ़ में हैं। मददगार उनके मोबाइल नंबर 98574-89202 पर संपर्क कर आर्थिक मदद कर सकते हैं। इसके अलावा शिवानी के बैंक अकाउंट नंबर 0243000103094996, आईएफएसी कोड पीयूएनबी 0024300 पर भी आर्थिक सहयोग राशि भेज सकते हैं।  गरीब मजबूर पिता ने कहा कि मददगारों के वह आभारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed