फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shiva statue again broken in Bharmour within 24 hours, case registered

भरमौर में 24 घंटे के भीतर में फिर खंडित की शिव की प्रतिमा, मामला दर्ज

Wed, 19 Feb 2020 10:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Feb 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
Shiva statue again broken in Bharmour within 24 hours, case registered
- फोटो : अमर उजाला

शिव नगरी भरमौर में शिव की प्रतिमाओं को खंडित करने के 24 घंटे के भीतर ही अब दूसरा मामला भी प्रकाश में आया है। हड़सर के सांदा में अज्ञात लोगों ने शिव की मूर्ति को खंडित किया है। शिव की प्रतिमा खंडित करने की भनक मिलते ही शिव भूमि सेवादल के पदाधिकारी तल्ख हो गए हैं। उन्होंने इस संबंध में वीरवार को प्रदर्शन किया व भरमौर प्रशासन और पुलिस विभाग को ज्ञापन सौंप कर शरारती तत्वों पर अंकुश लगाने की मांग उठाने का मन बनाया है।

विज्ञापन


उपमंडल भरमौर के तहत आते लाहल स्थित शिव मंदिर में शरारती तत्वों की ओर से शिव की प्रतिमा को तोड़ने और शरीर का ऊपरी भाग गायब करने का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया था। पुलिस ने भी अज्ञात लोगों के खिलाफ  मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू करने की बात कही थी। शिव प्रतिमा को खंडित करने के 24 घंटे के भीतर ही अब हड़सर के सांदा नामक स्थान पर अब दूसरी शिव की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने खंडित किया है। शिव की प्रतिमाओं को खंडित कर लोगों की आस्था के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसको लेकर शिवभूमि सेवा दल कमेटी के पदाधिकारी तल्ख हो गए हैं। प्रधान संजीव कुमार, उपप्रधान बलिराम ने कहा कि 21 फरवरी तक उक्त अज्ञात लोगों को तलाश कर उनके खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसा न होने पर सेवादल के पदाधिकारी 22 फरवरी को सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेंगे। उधर, एडीएम पृथीपाल सिंह ने कहा कि इस बारे में पुलिस थाना प्रभारी से बात कर ली है। वीरवार को जिला मुख्यालय से पुलिस अधिकारियों की टीम मामले की जांच के लिए आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed