फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shinkula Pass restored tomorrow by Border Roads Organisation

सीमा सड़क संगठन: यातायात के लिए कल बहाल होगा शिंकुला दर्रा, पर्यटकों और आम वाहनों के लिए जिला प्रशासन देगा अनुमति

Fri, 15 Apr 2022 08:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 15 Apr 2022 08:45 PM IST
सार

मार्ग बहाल होने के बाद अब शिकुंला दर्रा को भेदकर बनने वाली टनल का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। शनिवार को सीमा सड़क संगठन योजना परियोजना के डीजी लेफ्टिनेंट राजीव चौधरी शिकुंला दर्रा पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Shinkula Pass restored tomorrow by Border Roads Organisation
शिंकुला दर्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लेह-लद्दाख की जांस्कर घाटी को लाहौल से जोड़ने वाला शिकुंला दर्रा शनिवार को यातायात के लिए बहाल हो जाएगा। सड़क पर सीमा सड़क संगठन योजक परियोजना ने बर्फ हटाने का कार्य पूरा कर लिया है। शनिवार को सीमा सड़क संगठन के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी रिबन काटकर इस मार्ग पर यातायात बहाल करेंगे। पर्यटक और आम वाहनों को अनुमति स्थानीय प्रशासन ही देगा।

विज्ञापन


मार्ग बहाल होने के बाद अब शिकुंला दर्रा को भेदकर बनने वाली टनल का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। शनिवार को सीमा सड़क संगठन योजना परियोजना के डीजी लेफ्टिनेंट राजीव चौधरी शिकुंला दर्रा पहुंचेंगे। बीआरओ की योजक और दीपक परियोजना के अधिकारी डीजी का शिंकुला हेलीपैड में स्वागत करेंगे। सूत्र बताते हैं कि डीजी वाहनों को हरी झंडी देने के साथ बीआरओ अधिकारियों से शिंकुला पर बनने वाली शिंकुला टनल निर्माण को लेकर भी चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्रों में टनलों का निर्माण करने के लिए ही योजक परियोजना का गठन किया है। शिंकुला दर्रे पर भी टनल निर्माण का जिम्मा इसी परियोजना का रहेगा। योजक परियोजना का मुख्य कार्यालय भी लाहौल घाटी जिस्पा में बनना प्रस्तावित है। बीआरओ के मुताबिक शनिवार को यह मार्ग यातायात के लिए बहाल किया जाएगा। शिकुंला दर्रा पर टनल बननी है। सड़क मार्ग बहाल होने के बाद टनल निर्माण का कार्य भी शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊंची चोटियों पर गिरे बर्फ के फाहे
बुधवार से घाटी में मौसम खराब है। वीरवार रात को भी मनाली और लाहौल की चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। इससे निचले इलाकों में तापमान लुढ़क गया है। तापमान में आई कमी के कारण पर्यटकों ने राहत की सांस ली है। मनाली-लेह मार्ग पर आने वाले कई दर्रों में भी हल्का हिमपात होने की सूचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed