फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla's air smells with the fragrance of Kashmir's Kahwa

Shimla News: कश्मीर के कहवे की खुशबू से महकी शिमला की फिजाएं

Fri, 04 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shimla's air smells with the fragrance of Kashmir's Kahwa
गेयटी के टेवरन हॉल में दस्तकारों के मेले में खूब बिक रहा कहवा, 11 मसालों से होता है तैयार
विज्ञापन

सिर दर्द, जुकाम और बुखार में सेवन होता है सहायक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कश्मीर के कहवे की खुशबू से राजधानी शिमला की फिजाएं महक उठी हैं। बरसात के कारण शिमला शहर का मौसम आजकल थोड़ा ठंडा हो चला है, ऐसे में कश्मीर से आया कहवा इसमें गर्माहट भी ला रहा है। लोग इसकी खूब खरीदारी कर रहे हैं।


शिमला के गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में चल रहे दस्तकारों के मेले (प्रदर्शनी) में बिक रहा कश्मीर का कहवा लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। यह एक प्रकार की चाय होती है जो 11 मसालों से बनाकर पीतल की केतली में बनाई जाती है। प्रदर्शनी में कहवा का एक बॉक्स 350 से 450 रुपये में बिक रहा है। इसे बनाने के लिए मुख्य रूप से हरी चाय की पत्तियों, केसर, छोटी इलायची, कहजबान, मगज, दालचीनी, लौंग और बादाम का इस्तेमाल होता है। यह एक सुगंधित और स्वादिष्ट पेय है जो स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
विज्ञापन


विक्रेता आरिफ खान ने बताया कि कहवा की चाय बिना दूध के बनती है। सिर दर्द, जुकाम और बुखार की स्थिति में कहवा सहायक होता है। उन्होंने बताया कि कश्मीर में कहवा वेलकम टी के नाम से भी जाना जाता है। घरों में मेहमान आने पर कहवे की चाय देकर उनका स्वागत किया जाता है। इसकी देश सहित विदेश से भी भारी मांग है। खास तौर पर दुबई के बड़े होटलों से इसकी मांग आती है। इसके अलावा प्रदर्शनी में केसर, कुशन कवर, स्टॉल, साड़ी और ज्वेलरी भी खूब बिक रही हैै। यह प्रदर्शनी 10 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article