{"_id":"605a05f41f6b5964b70ff62e","slug":"shimla-zila-parishad-meeting-uproar-on-vacant-posts-in-departments-concern-expressed-on-increasing-drug-addiction","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिमला जिला परिषद बैठक: विभागों में रिक्त पड़े पदों पर हंगामा, बढ़ती नशाखोरी पर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला जिला परिषद बैठक: विभागों में रिक्त पड़े पदों पर हंगामा, बढ़ती नशाखोरी पर जताई चिंता
Tue, 23 Mar 2021 08:48 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 23 Mar 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
शिमला जिला परिषद की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला परिषद (जिप) शिमला की वर्ष 2021-22 की प्रथम बैठक में स्कूलों और अस्पतालों में रिक्त पदों को भरने को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। जिला परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी ने उपमंडलों में खाली पड़े इन पदों को जल्द भरने का मामला उठाया। इस पर अधिकारियों ने कहा कि इसकी जानकारी सरकार को भेज दी है। इस पर जिप सदस्य भड़क गए, कहा कि हर विभाग में कितने पद रिक्त हैं इसकी पूरी जानकारी बैठक में दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर सदन में जिला परिषद सदस्यों की अधिकारियों के साथ काफी देर तक तीखी बहसबाजी हो गई। बैठक में विशेष रूप से शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह, रामपुर विस के विधायक नंदलाल और रोहड़ू विस क्षेत्र के विधायक मोहन लाल बरागटा मौजूद रहे। बैठक में नशे की बढ़ती तस्करी को रोकने का मामला भी गरमाया। कलबोग वार्ड के जिप सदस्य अनिल काल्टा ने नशे में फंसे युवाओं को पकड़ने की बजाय ड्रग डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
सरस्वती नगर से वार्ड सदस्य कौशल मुंगटा ने कहा कि उत्तराखंड की सीमा से चिट्टा और नशीली दवाओं की तस्करी हो रही है। उन्होंने पुलिस से सीमाओं पर निगरानी बढ़ाने और नशा मुक्ति केंद्र खोलने की मांग की। बैठक में जिप उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, जिप मुख्य कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं एडीसी अपूर्व देवगन, जिप सचिव एवं डीपीओ विजय बरागटा, एएसपी
विज्ञापन
प्रवीर ठाकुर सहित विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।
नशेड़ियों के प्रति पुलिस बरत रही ढील : वर्मा
जिला परिषद चमियाणा वार्ड की सदस्य लता वर्मा ने नशा तस्करी को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। कहा कि पुलिस के सुस्त रवैया के कारण वार्ड में जगह-जगह पर नशेड़ी बैठे रहते हैं, जिससे बच्चों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। इस पर एएसपी प्रवीर ठाकुर ने बताया कि लक्कड़ बाजार चौकी को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए जाएंगे। वर्मा ने कहा कि भौंट पंचायत में तीन साल पहले युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में परिजन जब शिकायत करने पुलिस के पास गए तो एफआईआर दर्ज नहीं की गई। परिजनों के मुताबिक युवक की हत्या की गई थी।
बैठक में यह मांगें भी उठीं
-कुपवीं से हरिद्वार के लिए चलाएं बस
-ब्लैक स्पॉट को ठीक करने का आग्रह
-घरों से कचरा उठाने की उठाई मांग
-पंदोहा खड्ड से उठाऊ पेयजल योजना बनाएं
-लुहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के प्रभावितों को दें नौकरी
जल्द शुरू होेंगे यह कार्य
-रोहल से चिढ़गांव तक आंध्रा खड्ड के तटों का होगा तटीकरण
-थाथल नाला रछाणी सड़क मई में होगी पास
-सीएचसी सरस्वती नगर में रात्रि सेवा होगी शुरू
जिप बैठक में पारित प्रस्ताव
- कोरोना के कारण प्रतियोगिता परीक्षाओं से वंचित उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान करने
- स्वच्छ भारत मिशन के खंड समन्वयकों को दें नियमित पे-स्केल
- विकास खंड नारकंडा में सराहन से भझोग लिंक निर्माण कार्य
- स्वास्थ्य केंद्र सरपारा में स्टाफ और आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में फार्मेसिस्ट का पद भरने
- विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने
-मलोआ गांव को अजा उप-योजना के तहत सड़क सुविधा से जोड़ने
- स्वच्छ भारत मिशन के खंड समन्वयकों को दें नियमित पे-स्केल
- विकास खंड नारकंडा में सराहन से भझोग लिंक निर्माण कार्य
- स्वास्थ्य केंद्र सरपारा में स्टाफ और आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में फार्मेसिस्ट का पद भरने
- विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने
-मलोआ गांव को अजा उप-योजना के तहत सड़क सुविधा से जोड़ने