{"_id":"65f2a496d6c8e16e1901e36c","slug":"shimla-youth-arrested-in-case-of-theft-in-vegetable-market-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सब्जी मंडी में चोरी के मामले में शिमला का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सब्जी मंडी में चोरी के मामले में शिमला का युवक गिरफ्तार
Thu, 14 Mar 2024 12:47 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:47 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार आढ़ती राजीव कोहली ने 24 फरवरी को थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि इनकी दुकान से 40 हजार रुपये नगदी चोरी हो गई थी।
विज्ञापन
सब्जी मंडी सोलन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सब्जी मंडी सोलन में एक आढ़ती की दुकान से 40 हजार रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने शिमला के कोटखाई के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आढ़ती राजीव कोहली ने 24 फरवरी को थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि इनकी दुकान से 40 हजार रुपये नगदी चोरी हो गई थी।
विज्ञापन
चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मिथुन निवासी गांव भुवाना कोटखाई जिला शिमला को गिरफतार किया। आरोपी से चोरी किए गए 40 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी चोरी की वारदातों में संलिप्त रहा है। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है।
विज्ञापन