फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Winter Carnival: There will also be Mahanati and cultural parade

Shimla Winter Carnival: कार्निवल में महानाटी और कल्चरल परेड भी होगी, समीक्षा बैठक में लिया फैसला

Tue, 19 Dec 2023 07:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Dec 2023 07:09 PM IST
सार

कार्निवल के आयोजन को लेकर मंगलवार को उपायुक्त आदित्य नेगी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। 

विज्ञापन
Shimla Winter Carnival: There will also be Mahanati and cultural parade
शिमला विंटर कार्निवल की तैयारियों पर समीक्षा बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला विंटर कार्निवल को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्निवल के आयोजन को लेकर मंगलवार को उपायुक्त आदित्य नेगी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। डीसी ने कहा कि शिमला विंटर कार्निवल में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। शिमला विंटर कार्निवल में भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से 25 दिसंबर को विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक दलों की कल्चरल परेड करवाई जाएगी। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं की महानाटी होगी। इसमें सैकड़ों महिलाएं एकसाथ नाटी डालेंगी। कार्निवल के प्रत्येक दिन विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक दल प्रस्तुतियां देंगे। एनजेडसीसी से भी कलाकार अपनी प्रस्तुति कार्निवल में देंगे।

विज्ञापन


नगर निगम शिमला की ओर से कार्निवल में प्रत्येक दिन बैटल ऑफ बैंड्स और सेना, पुलिस एवं होमगार्ड के बैंड की प्रस्तुति देखने को मिलेगी। उपायुक्त ने पर्यटकों और आम जनता की सुविधा के लिए पुलिस विभाग को कार्निवल के दौरान कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यातायात सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली बोर्ड को भी इस दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में एडीएम (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, एमसी आयुक्त भूपेंद्र अत्री, भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त निदेशक मंजीत सिंह, एसडीएम शहरी भानु गुप्ता, सहायक आयुक्त डॉ. पूनम बंसल, एमसी संयुक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा, डीपीओ ममता पॉल, डीटीओ संजय भगवती और डीएलओ अनिल हारटा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


गेयटी में सूफी, कव्वाली की सजेंगी महफिलें
कार्निवल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, ग्रामीण आजीविका मिशन, व्यापार मंडल और अन्य कारोबारियों की तरफ से स्टॉल लगाए जाएंगे। यह स्टॉल दौलत सिंह पार्क से लेकर गेयटी थियेटर तक, रानी झांसी पार्क और रोटरी क्लब के पास स्थापित होंगे। कार्निवल के दौरान रानी झांसी पार्क में बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा गेयटी थियेटर में सूफी गायन, कव्वाली और थियेटर फेस्टिवल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सीएम करेंगे विंटर कार्निवल का शुभारंभ : चौहान
नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने शिमला विंटर कार्निवल को लेकर मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सभी विभागों को रिज और मालरोड पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए मंच तैयार करने के निर्देश दिए। रिज पर सजने वाले मंच का काम बुधवार से शुरू करने को कहा गया है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि 25 दिसंबर से शुरू होने वाले इस कार्निवल का शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। दोपहर 2:00 बजे इसका शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महापौर खुद धर्मशाला जाकर मुख्यमंत्री और विधायकों को न्योता देंगे। विंटर कार्निवल का लोगो भी तैयार किया है। महापौर ने कहा कि विंटर कार्निवल के दौरान होने वाले वॉयस ऑफ शिमला के लिए बचत भवन में ऑडिशन शुरू कर दिए हैं। गायन के क्षेत्र में रूचि रखने वाले युवा इसमें ऑडिशन दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed