Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla, which provides coolness to tourists, is getting hotter, the temperature has increased by 2.5 degrees.

Shimla News: पर्यटकों को ठंडक देने वाला शिमला हो रहा गर्म, 2.5 डिग्री तक बढ़ा तापमान

Thu, 04 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shimla, which provides coolness to tourists, is getting hotter, the temperature has increased by 2.5 degrees.
नगर निगम की ओर से करवाए अध्ययन में खुलासा, पहली बार वार्ड स्तर तक किया गया है तापमान का अध्ययन
विज्ञापन

10 साल में 2.5 डिग्री तक बढ़ी गर्मी, अंधाधुंध निर्माण बताया कारण
हरियाली घटना भी तापमान बढ़ने का बताया गया है प्रमुख कारण
अशोक चौहान
शिमला। पहाड़ों की रानी शिमला का मौसम तेजी से बदल रहा है। सुहावनी ठंडक के लिए मशहूर यह शहर अब गर्मी (हीट आइलैंड प्रभाव) की चपेट में आता जा रहा है। नगर निगम की ओर से करवाए अध्ययन में खुलासा हुआ है कि पिछले एक दशक के दौरान शहर के कई इलाकों में भूमि सतह तापमान (एलएसटी) में 1.7 से 2.5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विशेषज्ञों ने इसके पीछे तेजी से बढ़ते कंक्रीटीकरण, बहुमंजिला इमारतों के निर्माण और घटते हरित क्षेत्र को प्रमुख कारण माना है। नगर निगम ने जीआईजेड से करवाए सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार शिमला बाइपास, शोघी बाइपास, बालूगंज, चक्कर, जुन्गा सड़क, संजौली हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, इंजनगर, मशोबरा और शहर के कोर एरिया के आसपास के क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित पाए गए हैं। इन इलाकों में बीते वर्षों में बड़े पैमाने पर आवासीय और व्यावसायिक निर्माण हुआ है। इससे स्थानीय स्तर पर गर्मी बढ़ी है। अध्ययन में यह भी सामने आया है कि धातु की छतों और घने निर्माण वाले क्षेत्रों में तापमान वृद्धि अपेक्षाकृत अधिक रही। यह अध्ययन साल 2012 से 2023 तक की अवधि का है। शहर में पेड़ों की संख्या बढ़ाने, खुले क्षेत्रों को संरक्षित करने और पर्यावरण अनुकूल निर्माण को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। इसके लिए निगम ने अपने बजट में प्रावधान भी किया है। आने वाले समय में भवन निर्माण के नियम सख्ती से लागू करने, ग्रीन एरिया बढ़ाने की तैयारी है। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ भुवन शर्मा ने कहा कि अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार शहर के कई इलाकों में तापमान बढ़ा है। इसे लेकर क्या नीतियां बन सकती है, इस पर नगर निगम काम कर रहा है। कुछ और सर्वे रिपोर्ट भी अभी आनी है।
विज्ञापन



गायब हो रही ग्रीन बेल्ट, बढ़ रहा पारा

मशोबरा क्षेत्र में आवासीय बस्तियों के विस्तार के कारण तापमान में 1.7 से 2.5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कालीबाड़ी सड़क और पुराने बस अड्डे के बीच बने नए अपार्टमेंट और व्यावसायिक भवनों ने भी स्थानीय तापमान को प्रभावित किया है। रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि यदि हरित क्षेत्र लगातार कम होते रहे और निर्माण गतिविधियां इसी रफ्तार से बढ़ती रहीं तो आने वाले वर्षों में शिमला का पारंपरिक ठंडा मौसम और अधिक प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कहां सबसे ज्यादा बढ़ी गर्मी
शिमला बाइपास और शोघी बाइपास क्षेत्र
जुन्गा सड़क के आसपास का इलाका
मशोबरा में तेजी से विकसित हुई आवासीय बस्तियां
नगर निगम कार्यालय और आसपास के निर्माण क्षेत्र
कालीबाड़ी सड़क व पुराने बस अड्डे के बीच विकसित अपार्टमेंट क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article