फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla water co Issued notice to people who not paid Bill

पेयजल बिल न भरने पर 54 कनेक्शन काटने के आदेश

Mon, 24 May 2021 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Shimla water co Issued notice to people who not  paid Bill
जेई की रिपोर्ट पर कंपनी ने की कार्रवाई, चौड़ा मैदान में भी कट चुके कई कनेक्शन
विज्ञापन

सालों से अदा नहीं किए हैं पानी के बिल
अशोक चौहान
शिमला। राजधानी में बिना बिल भरे कई सालों से मुफ्त का पानी डकार रहे 54 उपभोक्ताओं के पेयजल कनेक्शन काटने के आदेश जारी हो गए हैं। यह नोटिस के बावजूद पानी का बिल नहीं भर रहे थे।
पेयजल कंपनी के अनुसार कनिष्ठ अभियंताओं की रिपोर्ट के आधार पर इन उपभोक्ताओं का पानी काटा जा रहा है। इनमें से कई उपभोक्ता ऐसे हैं जो पानी का बिल तक नहीं ले रहे थे। इनके बिल की राशि लाखों रुपये पहुंच गई है। कई मामले ऐसे हैं जिनमें पानी का मीटर भवन मालिक के नाम है लेकिन इसका इस्तेमाल किरायेदार कर रहे हैं। किरायेदार अपने नाम मीटर न होने पर बिल नहीं देना चाहते। ऐसे में इनके कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। पेयजल कंपनी ने कुछ महीने पहले भी चौड़ा मैदान एरिया में बिल न चुकाने वाले कई उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन काट दिए थे। इसके बाद अभियंताओं की ओर से दी रिपोर्ट पर कनेक्शन काटने के लिए दूसरी लिस्ट जारी हो गई है। कंपनी ने फील्ड स्टाफ को एक हफ्ते के भीतर इनके कनेक्शन काटने को कहा है।
विज्ञापन

रिपोर्ट पर की गई
कार्रवाई : एजीएम
पेयजल कंपनी के एजीएम हरमेश भाटिया ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इसमें जो लोग बिल नहीं भर रहे और बिल लेने से भी मना कर रहे हैं, उनका पानी काटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू ओपीडी ब्लॉक में बिना
अनुमति जोड़ दिया पानी
अभियंता और कीमैन को नोटिस जारी
शिमला। आईजीएमसी के न्यू ओपीडी ब्लॉक में बिना अनुमति पेयजल लाइन जोड़ने का मामला सामने आया है। पेयजल कंपनी ने क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता को नोटिस जारी कर मामले की रिपोर्ट देने को कहा है।

अभियंता और कीमैन से पूछा है कि आखिर इस मामले की उन्हें जानकारी क्यों नहीं मिली?
अभियंता की रिपोर्ट के बाद आईजीएमसी प्रशासन को भी नोटिस जारी किया जाएगा। न्यू ओपीडी ब्लॉक में अभी कोरोना मरीजों को रखा है। इस नए ब्लॉक का निर्माण लोक निर्माण विभाग कर रहा है। पेयजल कंपनी का कहना है कि आईजीएमसी और लोनिवि को बीते एक साल से नए कनेक्शन के लिए आवेदन करने को कहा जा रहा है। लेकिन अब तक आवेदन नहीं किया है। अब करीब एक महीने पहले पाइपलाइन से न्यू ओपीडी ब्लॉक के लिए खुद ही पानी जोड़ दिया। इस बारे में कंपनी को सूचना तक नहीं दी गई। रविवार को जब पेयजल सप्लाई न मिलने पर अस्पताल में पानी का संकट हुआ तो पता चला कि न्यू ओपीडी ब्लॉक के लिए अवैध तौर पर पेयजल लाइन जोड़ी है। कंपनी के एजीएम हरमेश भाटिया ने कहा कि कोरोना मरीजों को देखते हुए इस ब्लॉक के लिए पानी की सप्लाई जारी रहेगी लेकिन बिना अनुमति कनेक्शन लेने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लोनिवि के सहायक अभियंता बलदेव ठाकुर का कहना है कि विभाग से इसका कोई लेना देना नहीं है। इस बारे में आईजीएमसी ही बता सकता है कि कैसे और किसने यह लाइन जोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed