फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla: Vikramaditya told the situation of Himachal to Priyanka and Venugopal

Shimla : प्रियंका और वेणुगोपाल को विक्रमादित्य ने बताये हिमाचल के हालात, भाजपा में जाने की अटकलों पर विराम

Mon, 04 Mar 2024 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Mar 2024 06:00 AM IST
सार

बीते तीन दिन से दिल्ली में डटे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रविवार देर शाम को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। हाईकमान से मुलाकात के बाद विक्रमादित्य के तेवर कुछ नरम पड़ गए हैं। 

विज्ञापन
Shimla: Vikramaditya told the situation of Himachal to Priyanka and Venugopal
विक्रमादित्य सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में मचा सियासी तूफान थमता नजर आ रहा है। बीते तीन दिन से दिल्ली में डटे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रविवार देर शाम को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। हाईकमान से मुलाकात के बाद विक्रमादित्य के तेवर कुछ नरम पड़ गए हैं। 

विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस के छह अयोग्य घोषित बागी विधायक पांचवें दिन भी चंडीगढ़ के निजी होटल में डेरा डाले हैं। चर्चा है कि भाजपा इनकी मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कराने की तैयारी में है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता सतपाल जैन यह मुलाकात करवा सकते हैं।
विज्ञापन


उधर, सूत्रों के अनुसार विक्रमादित्य ने प्रियंका को प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम से अवगत कराया है। किन हालात के चलते कांग्रेस के छह विधायक नाराज हुए, इसकी जानकारी भी दी। राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में हुई क्रॉस वोटिंग के बारे में भी उन्होंने प्रियंका गांधी को बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोग्य घोषित किए गए कांग्रेस के बागी विधायकों को कैसे वापस लाया जाए, इस पर भी प्रियंका के साथ विक्रमादित्य ने चर्चा की। सोमवार को उनका वापस शिमला पहुंचने का कार्यक्रम है। उनके भाजपा में जाने या नई पार्टी का गठन करने की अटकलों पर भी अब विराम लग गया है। 


वहीं, कांग्रेस के बागी विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार विधायकों को ओहदे देकर गतिरोध शांत करने में लगी है। जब इसकी जरूरत थी, तब ऐसा नहीं किया गया। आगे क्या होना है, इसकी भी जल्द जानकारी मिल जाएगी। राजेंद्र राणा ने कहा कि उनके साथ कौन-कौन हैं। राज्य सरकार में बैठे सब लोग जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed