फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Vayaper Mandl election

शिमला व्यापार मंडल के चुनाव पर फिर घमासान

Fri, 02 Apr 2021 11:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Shimla Vayaper Mandl election
उपनगरों के कारोबारियों को बाहर करने पर विवाद, जनरल हाउस बुलाने की तैयारी
विज्ञापन

18 वार्डों को ही चुनाव में शामिल करने से दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में कारोबारियों के सबसे बड़े संगठन शिमला व्यापार मंडल चुनाव को लेकर फिर घमासान छिड़ गया है। उपनगरों के कारोबारियों को चुनाव में शामिल करना है या नहीं, इस पर कारोबारी गुटों में बंट गए हैं।
वीरवार को शिमला व्यापार मंडल के महासचिव संजीव ठाकुर ने शहर के सिर्फ 18 वार्डों के कारोबारियों को चुनाव में शामिल करने का दावा किया था। इनका कहना था कि व्यापार मंडल शहर से बाहर के कारोबारियों को चुनाव का अधिकार नहीं देगा। इनके व्यापार मंडलों के चुने हुए प्रतिनिधि ही शिमला व्यापार मंडल में शामिल होंगे। लेकिन महासचिव के दावे पर व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने ही सवाल खड़े कर दिए। कहा कि चुनाव में कौन शामिल होगा और कौन बाहर होंगे, इस पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी अपने स्तर पर कोई फैसला नहीं ले सकते। इस पर जनरल हाउस में फैसला होगा। अब तक शहर से बाहर उपनगरों के कारोबारी चुनाव में शामिल होते रहे हैं। ऐसे में सबकी राय लिए बिना इन्हें बाहर करना गलत होगा। उपनगरों को चुनाव से बाहर करने को लेकर व्यापार मंडल ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है। इस पर कोई बैठक भी नहीं हुई है। अध्यक्ष ने महासचिव से इस मुद्दे पर फैसला लेने के लिए जल्द जनरल हाउस बुलाने की बात कही। कहा कि हाउस जो भी फैसला लेगा, वही होगा।
विज्ञापन

चुनाव कमेटी का
कुछ और ही दावा
चुनाव कमेटी का शिमला व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर अपना ही दावा है। कमेटी के चेयरमैन अश्वनी मिनोचा ने कहा कि नगर निगम परिधि में आने वाले सभी उपनगरों के कारोबारी चुनाव में हिस्सा लेंगे। इसके बाहर के कोई कारोबारी मतदान नहीं कर पाएंगे। कहा कि चुनाव पर विवाद न हो, इसलिए जल्द कारोबारियों का जनरल हाउस बुलाया जाएगा। अप्रैल, मई में शिमला व्यापार मंडल के चुनाव होने हैं। लेकिन इससे पहले ही महासचिव, अध्यक्ष और चुनाव कमेटी के अलग अलग दावों से सियासत गरमा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनगरों के कारोबारी संगठन होने लगे सक्रिय
शिमला व्यापार मंडल चुनाव की सरगर्मियां तेज होता देख उपनगरों के कारोबारी संगठन भी सक्रिय होने लगे हैं। घणाहट्टी, शोघी, तारादेवी, टुटू, बालुगंज, मशोबरा आदि बाजारों के व्यापार मंडल भी चुनाव में हिस्सा लेने और अपनी दावेदारी को लेकर बैठकों का दौर शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed