फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla United won the district football tournament by defeating the FC team.

Shimla News: शिमला यूनाइटेड ने एफसी टीम को हराकर जीता जिला फुटबॉल टूर्नामेंट

Sun, 19 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shimla United won the district football tournament by defeating the FC team.
बीसीएस में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन, प्रतियोगिता में 22 टीमों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

इंटर स्कूल वर्ग में बिशप कॉटन बना चैंपियन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के बिशप कॉटन स्कूल में चल रही जिला फुटबाल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में शिमला यूनाइटेड ने शिमला एफसी को हराकर सीनियर वर्ग का खिताब अपने नाम किया।

वहीं इंटर स्कूल वर्ग में बिशप कॉटन स्कूल चैंपियन बना। प्रतियोगिता के आयोजक अभिनव नेक्टा ने बताया कि रविवार को प्रतियोगिता का समापन किया गया। सीनियर वर्ग में शिमला यूनाइटेड और शिमला एफसी के बीच खिताबी मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच में शिमला यूनाइटेड ने शुरुआत से ही शिमला एफसी पर दबाव बनाए रखा और 3-1 से एकतरफा जीत दर्ज की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जिला भर की 22 टीमों ने भाग लिया। इसमें कई शिक्षण संस्थानों की टीमें भी शामिल रहीं। प्रतियोगिता के अंतिम दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। समापन अवसर पर विजेता टीमों के सम्मान के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिला परिषद सदस्य खुश विक्रमसेन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया और सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article