फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla UGC Law Protest Secretariat Gate Clash Police Lathicharge

शिमला: सचिवालय के गेट पर चढ़े प्रदर्शनकारी, पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल और बल का किया प्रयोग

Thu, 22 Oct 2026 03:24 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 22 Oct 2026 03:24 PM IST
सार

यूजीसी कानून वापस लेने की मांग को लेकर शिमला में स्वर्ण समाज का प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारी सचिवालय के गेट पर चढ़ गए, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बनी। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग भी किया।

विज्ञापन
Shimla UGC Law Protest Secretariat Gate Clash Police Lathicharge
शिमला सचिवालय के बाहर बवाल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

यूजीसी कानून वापस लेने की मांग को लेकर हिमाचल प्रदेश सचिवालय के बाहर वीरवार को प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। देवभूमि क्षत्रिय पार्टी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद कुछ प्रदर्शनकारियों के सचिवालय के गेट पर चढ़ने से पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। हालात संभालने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग भी किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय तक मौके पर तनाव बना रहा। प्रदर्शनकारी यूजीसी कानून के प्रावधानों का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग कर रहे थे। तनावपूर्ण माहाैल के बीच मंत्री अनिरुद्ध सिंह प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। बातचीत के बाद मंत्री के आश्वासन पर प्रदर्शन खत्म हुआ। शुक्रवार को सीएम सुक्खू के साथ  देवभूमि पार्टी और अन्य संगठनों के नेताओं की बैठक होगी। 

विज्ञापन





यूजीसी कानून के विरोध में निकाली जा रही यात्रा
स्वर्ण समाज की ओर से यूजीसी कानून वापस लेने की मांग को लेकर यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को छोटा शिमला स्थित सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। देवभूमि क्षत्रिय पार्टी के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर के नेतृत्व में शिमला पहुंचे इस यात्रा दल में राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कानून के प्रावधानों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इससे स्वर्ण समाज के बच्चों के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार से कानून वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन
Trending Videos

गेट पर चढ़ने के बाद बढ़ा तनाव
प्रदर्शनकारी सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे थे। इसी दौरान कुछ लोग सचिवालय के गेट पर चढ़ गए, जिसके बाद मौके पर तनाव बढ़ गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद टकराव की स्थिति बनी रहने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई इस कार्रवाई से कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग यूजीसी कानून को वापस लेने की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed