फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla: Transactions will not happen in banks for four days

बैंकों में चार दिन तक नहीं होगा लेन-देन, ये है बड़ी वजह

Fri, 20 Sep 2019 05:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Sep 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
shimla: Transactions will not happen in banks for four days
प्रतीकात्मक तस्वीर

हिमाचल में 26 से 29 सितंबर तक सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों में नकदी का लेन-देन नहीं होगा। अखिल भारतीय बैंक अधिकारी महासंघ के आह्वान पर 26 और 27 सितंबर को अधिकांश बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

विज्ञापन


28 और 29 सितंबर को बैंकों में चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी। ऐसे में चार दिन तक लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। नकदी के लिए एटीएम ही विकल्प रहेगा।
विज्ञापन


अखिल भारतीय बैंक अधिकारी महासंघ (एआईबीओसी) ने बैंकों के महा विलय और वेतन वृद्धि के मुद्दों को लेकर 26 और 27 सितंबर के देशव्यापी हड़ताल का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र चौहान और महासचिव गोपाल शर्मा ने बताया कि वित्त मंत्री द्वारा बैंक विलय के लिए बताए गए कारण भ्र्रामक और तथ्यों के विपरीत हैं। उन्होंने बताया कि वेतन वृद्धि का मुद्दा नवंबर 2017 से लंबित है। 

सहकारी, निजी बैंकों में सुचारु रहेंगी सेवाएं 

बीते दिनों हुई बैठक में भी कोई समझौता नहीं हो सका। महासंघ ने 20 फीसदी वेतन वृद्धि की मांग रखी है। आईबीए ने 12 फीसदी की बढ़ोतरी स्वीकार की है जो महासंघ को मान्य नहीं है। उन्होंने बताया कि इन दोनों मुद्दों को लेकर हड़ताल करने का फैसला लिया है।

अगर सरकार ने महासंघ की बातों को नहीं माना तो फिर नवंबर के दूसरे हफ्ते से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। उन्होंने बताया कि हड़ताल के दौरान ग्राहक सेवा पूरी तरह से बंद रहेगी।

बैंकों में नकदी से संबंधी किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं होगा। प्रदेश के सहकारी और निजी बैंकों में 26 और 27 सितंबर को सामान्य तौर पर कामकाज होगा। राज्य सहकारी बैंक और निजी बैंक हड़ताल में शामिल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed