फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla traffic system changed due to construction of bridge near victory tunnel

ऑफिस जा रहे हैं तो पढ़ लें, बदल गया शहर का ट्रैफिक सिस्टम

Sat, 11 Mar 2017 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 11 Mar 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
shimla traffic system changed due to construction of bridge near victory tunnel

विक्ट्री टनल के पास एजी आफिस बाईफरकेशन पर ओवरहेड ब्रिज के निर्माण कार्य के चलते रविवार को इस रूट पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक यह सड़क छोटे वाहनों और बसों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक रूट चिन्हित किए गए हैं। 

विज्ञापन


ओवरहेड ब्रिज का निर्माण कार्य अगले चार दिनों तक चलेगा लेकिन लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों की आवाजाही के लिए एक दिन ही सड़क बंद रखी जाएगी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) जीसी नेगी ने बताया कि छोटे वाहनों और बसों के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक रूट निर्धारित किए हैं। शहर के व्यस्ततम कार्ट रोड पर विक्ट्री टनल के पास बन रहे ओवरहेड ब्रिज का काम लंबे समय से अधर में लटका हुआ है। 
विज्ञापन


काम शुरू होने पर लोगों को उम्मीद जगी थी कि जल्द परेशानी से राहत मिलेगी, मगर अब काम अधर में लटक जाने से पब्लिक को निराशा ही हाथ लगी है। नाभा, फागली सहित आसपास के क्षेत्रों के बच्चों और बुजुर्गों को भारी ट्रैफिक के कारण यहां सड़क क्रास करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ओवरहेड ब्रिज बनकर तैयार होने पर लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एजी आफिस बाइफरकेशन के पास सड़क बंद होने से बस यात्रियों को अधिक परेशानी न झेलनी पड़े इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। ओल्ड बस स्टैंड आने वाली बसें और यहां से रवाना होने वाली बसों के लिए अस्थायी तौर पर नए रूट निर्धारित किए गए हैं। -देवासेन नेगी क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी


यहां समझिये क्या होगा आपका रूट 
छोटे वाहनों के लिए
गंतव्य : बालूगंज और टूटीकंडी क्रासिंग से आने वाले वाहन जिन्हें विक्ट्री टनल, ओल्ड बस स्टैंड, लक्कड़ बाजार की ओर जाना है।
रूट : एजी आफिस बाइफरकेशन से प्रतिबंधित मार्ग स्टेट बैंक चौक होते हुए डीसी आफिस पहुंचेंगे। डीसी आफिस से विंटर फील्ड होते हुए नीचे उतरकर मुख्य सड़क पर पहुंचेंगे।

गंतव्य : ओल्ड बस स्टैंड और लक्कड़ बाजार की ओर से आने वाले छोटे वाहन जिन्हें बालूगंज और टूटीकंडी क्रासिंग की ओर जाना है।
रूट :- कैथू बाइफरकेशन से अनाडेल रोड, कनेडी चौक होते हुए रेलवे स्टेशन के सामने मुख्य सड़क पर पहुंचेंगे। मुख्य सड़क से होते हुए बालूगंज और टूटीकंडी क्रासिंग रवाना होंगे।

एचआरटीसी, प्राइवेट बसों के लिए
ओल्ड बस स्टैंड और आईएसबीटी के बीच सर्विस
ओल्ड बस स्टैंड से लिफ्ट, बैम्लोई, हिमलैंड, टालैंड होते हुए खलीनी। खलीनी से बाईपास होते हुए आईएसबीटी। आईएसबीटी से ओल्ड बस स्टैंड के लिए बसें बाईपास से खलीनी होते हुए सर्कुलर रोड से ओल्ड बस स्टैंड पहुंचेंगी। शोघी, तारादेवी, धामी रूट की बसें एमएलए क्रासिंग से संचालित होंगी। मशोबरा, सुन्नी, तत्तापानी, जुन्गा, साधुपूल रूटों पर चलने वाली बसें ओल्ड बस स्टैंड से रवाना होंगी।


ऊपरी शिमला की लांग रूट बसें
ऊपरी शिमला कुफरी, ठियोग, रामपुर, रिकांगपिओ, रोहडृ और चौपाल की ओर जाने वाली बसें आईएसबीटी से खलीनी, भट्ठाकुफर, मल्याणा होते हुए ढली से रूटों पर रवाना होंगी। ढली से ओल्ड बस स्टैंड के लिए बसें वाया संजौली न जा कर बाईपास खलीनी होते हुए रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed