फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla-tourist-rush-hotels-parking-full-traffic-jam

Shimla News: ठंडक पाने शिमला पहुंचे हजारों सैलानी, होटल और पार्किंग फुल, सड़कें जाम

Sun, 28 Jun 2026 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
shimla-tourist-rush-hotels-parking-full-traffic-jam
शनिवार सुबह 10:00 बजे ही फुल हो गई कार्टरोड पर बनीं ज्यादातर पार्किंग
विज्ञापन

कई सैलानियों ने सड़क किनारे खड़े किए वाहन, दिन भर सर्कुलर रोड पर जाम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मैदानी इलाकों की झुलसाती उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए वीकेंड पर हजारों सैलानियों ने शिमला का रुख किया है। राजधानी के ज्यादातर होटल और पार्किंग शनिवार सुबह 10:00 बजे ही फुल हो गए। कार्ट रोड पर बनी सभी बड़ी पार्किंग फुल होने से कई सैलानियों ने सड़क किनारे ही गाड़ियां खड़ी कर दीं। इसके चलते शहर की सड़कों पर शनिवार दिन भर लंबा जाम लगा रहा। सर्कुलर रोड पर दोपहर 2:00 बजे पुराने बस अड्डे से खलीनी तक लंबी लंबी कतार लग गई। इसी तरह विक्ट्री टनल से क्रॉसिंग, टुटीकंडी तक भी लंबा जाम लग गया। जाखू मंदिर के लिए भी वाहनों की आवाजाही बढ़ने से नवबहार में संजौली तक लंबा जाम लगा रहा। इससे शहरवासियों और शिमला घूमने आ रहे सैलानियों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, हजारों सैलानियों के शिमला पहुंचने से स्थानीय कारोबारी खुश हैं। इस हफ्ते को इस समर टूरिस्ट सीजन का आखिरी वीकेंड माना जा रहा है। शहर के होटलों में 70 से 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी चल रही है। सर्कुलर रोड के आसपास के ज्यादातर होटल शनिवार दोपहर को ही पैक हो गए। यहां ठहरने की सुविधा न मिलने पर मजबूरन सैलानियों को मशोबरा, ढली और साथ लगते अन्य इलाकों के होटलों का रुख करना पड़ा है। होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने कहा कि इस वीकेंड पर हजारों सैलानी शिमला पहुंचे हैं। इससे कारोबार में तेजी आई है।
---

मैदानों में गर्मी, शिमला में मौसम सुहावना
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान में इन दिनों गर्मी से लोग बेहाल है। वहीं, शिमला में रोजाना हो रही बारिश की बौछारों से यहां का मौसम सुहावना बना हुआ है। यही कारण है कि इन इलाकों से हजारों सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। वीकेंड पर छुट्टियां पड़ने से इस बार ज्यादा सैलानी शिमला आए हैं।
विज्ञापन


---
बाजारों में भीड़, कारोबार में आई तेजी
वीकेंड पर हजारों सैलानियों के शिमला पहुंचने से बाजारों में शनिवार दिन भर भारी भीड़ लगी रही। मालरोड पर देर रात 11:00 बजे तक सैलानियों की चहल पहल हो रही है। इससे रेस्तरां, ढाबा संचालकों को फायदा हो रहा है। लक्कड़ बाजार और लोअर बाजार में भी खासी भीड़ उमड़ रही है। शिमला व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अजय सरना ने कहा कि शिमला के सुहावने मौसम में मजा लेने के लिए सैलानी उमड़ रहे हैं। इससे कारोबार में तेजी आई है। होटल संचालकों, मालरोड के कारोबारियों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed