फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla to shalaghat two lane first phase survey started by NHAI

एनएचएआई: शिमला से शालाघाट टू लेन के पहले चरण का सर्वे शुरू, 55 गांव जद में आएंगे

Thu, 15 Dec 2022 01:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर योगेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अर्की (सोलन)
योगेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अर्की (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 15 Dec 2022 01:18 PM IST
सार

शालाघाट तक इस एनएच की लंबाई करीब 27 किलोमीटर होगी और इसमें जिला शिमला के 51 और सोलन के 4 गांव जद में आ रहे हैं। 

विज्ञापन
shimla to shalaghat two lane first phase survey started by NHAI
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने शिमला से शालाघाट के लिए टू लेन का सर्वे शुरू कर दिया है। पहले चरण में शालाघाट से शोघी तक टीम सर्वे कर रही है। इसमें शालाघाट क्षेत्र का सर्वे करीब दो सप्ताह पहले शुरू हो चुका है। जल्द ही सर्वे पूरा कर इसकी रिपोर्ट एनएचएआई को सौंप दी जाएगी। सर्वे के अनुसार यह राजमार्ग तारादेवी और शोघी के बीच से बनना शुरू होगा। यहां से होते हुए यह जिला सोलन के अर्की से सात किलोमीटर दूर शालाघाट के पास शिमला मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग में मिलेगा। शालाघाट तक इस एनएच की लंबाई करीब 27 किलोमीटर होगी और इसमें जिला शिमला के 51 और सोलन के चार गांव जद में आ रहे हैं। 

विज्ञापन


इसका अभी से इस तरह का सर्वे किया जाएगा ताकि भविष्य में फोरलेन बनाने में भी परेशानी न आए। बताया जा रहा है कि शालाघाट तक एनएच-205 से बाहर इस सड़क को बनाने का निर्णय इसलिए लिया गया कि शालाघाट तक एनएच-205 के आसपास काफी आबादी है। ऐसे में इनको हटाने में काफी दिक्कतें आनी थी। वहीं नए सर्वे के मुताबिक इस मार्ग को कालका-शिमला एनएच से भी जोड़ दिया जाएगा। 
विज्ञापन


शिमला से शालाघाट तक फोरलेन निर्माण का सर्वे शुरू कर दिया गया है। शोघी से तारादेवी के बीच से शुरू होकर यह शालाघाट के पास मिलेगा। जल्द ही सर्वे का काम पूरा कर  दिया जाएगा। - मीणा मिन्हास, परियोजना निदेशक एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर में टू लेन निर्माण का लिया था निर्णय
शिमला-बिलासपुर एनएच को पहले फोरलेन बनाया जाना था। मगर बीते सितंबर माह में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और प्रदेश सरकार के मध्य एक बैठक हुई थी, जिसके पश्चात टू लेन सड़क मार्ग बनाने को लेकर निर्णय लिया गया था। लिहाजा अब सर्वे शुरू हो चुका है। एनएच-205 लोअर हिमाचल के करीब नौ जिलों को राजधानी से जोड़ता है। इस सड़क मार्ग में रोजाना वाहनों की आवाजाही में बढ़ती जा रही है। ऐसे में अब इसमें टू लेन निर्माण किया जाना जरूरी है।


टू लेन की जद में आने वाले गांव
एनएच में जिला शिमला के नागरी, थलकनाल, गवाही, पाबर, मंगलोंज, भरयाल, जमलोग, घुरशाली, टूटू, शकोह, बगागल, कियालो, जडेनी, गाग, बडावनी, रेहल, बाईचड़ी, खनेट, ज्योग, फटेंची, बरोही, खडोल, दैला कंडा, धराथ, परहस्च, चहराह, थनेरी, भुटवा, चरूंड, बलाहू, पंचेती, सेरी, बलोह, करेच, मंजाईला, चंऊरी, जडोग, केशर, भलोगरी, तलैला, घरारू, रापड़ा, शकरोट, गवाही खुरद, मलांगा, पैंचडी, जैजर, धैइला, दोऊणू, नंलोई, जमलोग, जिला सोलन के बथालंग, खिड़ी घाटी, मयाऊण पयोठा, फांवा कनैता आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed