{"_id":"63bd82737659a96f55677c6e","slug":"shimla-to-dharamshala-and-kullu-air-travel-becomes-cheaper-by-rs-1-575","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: शिमला से धर्मशाला और कुल्लू की हवाई यात्रा हुई सस्ती, जानें प्रति सीट किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: शिमला से धर्मशाला और कुल्लू की हवाई यात्रा हुई सस्ती, जानें प्रति सीट किराया
Wed, 11 Jan 2023 11:07 AM IST
Krishan Singh
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:07 AM IST
सार
हवाई यात्री प्रति सीट अब 3,563 रुपये का भुगतान कर शिमला से धर्मशाला और शिमला से कुल्लू पहुंच सकेंगे। शिमला वापस आने के लिए भी इन दोनों एयरपोर्ट से किराया 3,563 रुपये ही लगेगा।
विज्ञापन
कुल्लू-दिल्ली हवाई सेवा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हवाई यात्री प्रति सीट अब 3,563 रुपये का भुगतान कर शिमला से धर्मशाला और शिमला से कुल्लू पहुंच सकेंगे। शिमला वापस आने के लिए भी इन दोनों एयरपोर्ट से किराया 3,563 रुपये ही लगेगा। इससे पहले इस सफर के 5,138 रुपये लगते थे। हवाई सुविधा मुहैया करवाने वाली एलायंस एयर ने 1,575 रुपये किराया कम कर हिमाचल वासियों को नववर्ष की सौगात दी है। एलायंस एयर की शिमला से धर्मशाला और कुल्लू के लिए सप्ताह में तीन-तीन दिन हवाई सेवा है। एलायंस एयर ने 9 दिसंबर से शिमला-धर्मशाला और कुल्लू-शिमला के लिए हवाई उड़ानें शुरू की थीं।
विज्ञापन
शिमला से धर्मशाला के लिए सुबह 7:40 पर उड़ान होती है, जो गगल एयरपोर्ट पर 8:30 बजे पहुंचती है। वहीं, धर्मशाला से सुबह 8:50 बजे उड़ान होती है, जो 9:40 पर शिमला पहुंचती है। शिमला से कुल्लू के लिए उड़ान सुबह 7:40 पर होती है और 8:30 बजे कुल्लू पहुंचती है। वहीं, कुल्लू से शिमला के लिए सुबह 8:50 पर वापसी की उड़ान होती है, जो 9:40 बजे शिमला पहुंचती है। कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि एलायंस एयर ने हिमाचल प्रदेश में हवाई किराये में कटौती की है।
विज्ञापन