फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla, the queen of the hills, will become clean, the city will be divided into seven sectors.

Shimla News: साफ-सुथरी बनेगी पहाड़ों की रानी शिमला, सात सेक्टर में बांटा शहर

Sat, 25 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shimla, the queen of the hills, will become clean, the city will be divided into seven sectors.
स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले नगर निगम ने आयुक्त कार्यालय में बनाया वार रूम, हर वार्ड में चलेगा सफाई अभियान
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था सुधारने फील्ड में जाएंगे अफसर
सफाई से जुड़ी शिकायत का तुरंत होगा निपटारा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू होने से पहले ही राजधानी को चकाचक करने की तैयारी है। इसके लिए नगर निगम ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है।
सफाई की दृष्टि से शहर के 34 वार्डाें को सात सेक्टर में बांट दिया गया है। हर सेक्टर की सफाई का जिम्मा अफसरों को दिया गया है। आयुक्त भूपेंद्र अत्री समेत नगर निगम के सभी अधिकारी अब रोजाना दो घंटे फील्ड में जाकर सफाई व्यवस्था जांचेंगे। लोगों के घरों से रोज कूड़ा उठ रहा है या नहीं, सार्वजनिक स्थानों पर सफाई के क्या इंतजाम हैं, नालों और नालियों की कितनी बार सफाई हो रही है, इसका रोजाना निरीक्षण किया जाएगा। यही नहीं, आम जनता से मिलने वाली सफाई से जुड़ी हर शिकायत का तुरंत निपटारा किया जाएगा। इसका रिकॉर्ड फोटो सहित रखने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने शनिवार को सफाई व्यवस्था पर अधिकारियों के साथ लंबी चर्चा की। इसमें स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर तैयार किया एक्शन प्लान लागू करने के निर्देश दिए गए।
नगर निगम आयुक्त कार्यालय को सर्वेक्षण का वार रूम बनाया गया है। यहां रोजाना शाम 5:00 बजे सफाई व्यवस्था को लेकर समीक्षा की जाएगी। वार्डों में सफाई के लिए पार्षदों की अगुवाई में अभियान चलाए जाएंगे। इसमें आम जनता को भी जागरूक किया जाएगा। स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान शिमला को अच्छे अंक मिले, इसके लिए लोगों को भी बेहतर फीडबैक देने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन




शौचालयों में लगेंगे क्यूआर कोड
शहर के सभी 130 सार्वजनिक शौचालयों में सुझाव और शिकायतें देने के लिए क्यूआर कोड लगाने का फैसला लिया है। लोग इन्हें स्कैन कर अपने सुझाव दे सकेंगे। देशभर के शहरों में होने जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार शिमला फिर से टॉप 100 स्वच्छ शहरों में वापसी के लिए प्रयास कर रहा है। बीते साल शिमला शहर को 347वां रैंक मिला था। शहर में हर घर से कूड़ा उठे और पहाड़ियों-नालों की सफाई हो, इसके लिए निगम राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत मजदूरों की भर्ती करने जा रहा है। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि शहर के सार्वजनिक स्थानों पर सफाई व्यवस्था और बेहतर होगी। इसके लिए अफसरों को भी जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article