{"_id":"6af175ee4acd01ba1f0b1a54","slug":"shimla-shoghi-bus-checking-24-gram-heroin-three-arrested-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान 24 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान 24 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन गिरफ्तार
Mon, 09 Nov 2026 12:57 PM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 09 Nov 2026 12:57 PM IST
सार
शिमला के शोघी में बसों की तलाशी के दौरान स्पेशल सेल की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 24 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस दोनों मामलों में नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
राजधानी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में स्पेशल सेल शिमला की टीम ने शोघी के समीप बसों की चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 24 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी कुमारसैन और रोहड़ू क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पहले मामले में कुमारसैन निवासी से मिला 11 ग्राम चिट्टा
पहले मामले में पुलिस ने पांच नवंबर को पुलिस पोस्ट शोघी के समीप एक बस की चेकिंग की। इस दौरान बस की सीट पर बैठे कुमारसैन निवासी 42 वर्षीय विजय ठाकुर के कब्जे से 11 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
दूसरे मामले में रोहड़ू के दो युवक गिरफ्तार
दूसरे मामले में स्पेशल सेल की टीम ने शोघी के समीप नाकाबंदी के दौरान एक अन्य बस की तलाशी ली। इस दौरान बस में सवार रोहड़ू निवासी 30 वर्षीय भोपिन्दर सिंह और 32 वर्षीय अनुज कुमार के कब्जे से करीब 13 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान भोपिन्दर सिंह की जैकेट की जेब में रखी सिगरेट की डिब्बी से पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में चिट्टा मिला। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें नौ नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस दोनों मामलों में नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।