फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla : Sanjauli Masjid Committee will have to demolish illegal construction within a month

Shimla : संजौली मस्जिद कमेटी को एक माह में गिराना होगा अवैध निर्माण, नगर निगम आयुक्त कोर्ट ने दी मोहलत

Sun, 23 Mar 2025 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Mar 2025 05:58 AM IST
सार

नगर निगम आयुक्त कोर्ट में शनिवार को अवैध निर्माण से जुड़े 55 मामलों पर सुनवाई हुई। इस दौरान बहुचर्चित संजौली मस्जिद मामले पर भी सुनवाई की गई।

विज्ञापन
Shimla : Sanjauli Masjid Committee will have to demolish illegal construction within a month
संजौली मस्जिद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संजौली मस्जिद कमेटी को ऊपरी तीन अवैध मंजिलों को 26 अप्रैल से पहले गिराने का काम पूरा करने के आदेश दिए हैं। नगर निगम आयुक्त कोर्ट में शनिवार को अवैध निर्माण से जुड़े 55 मामलों पर सुनवाई हुई। इस दौरान बहुचर्चित संजौली मस्जिद मामले पर भी सुनवाई की गई।

विज्ञापन


मस्जिद कमेटी को 15 मार्च तक अवैध निर्माण गिराने के आदेश दिए थे लेकिन कमेटी यह काम पूरा नहीं कर पाई। इसके अलावा कोर्ट ने राजधानी के सात भवन मालिकों को भी अवैध निर्माण गिराने के आदेश दिए हैं। दूसरी तरफ आयुक्त कोर्ट में कमेटी ने अवैध निर्माण गिराने का काम जारी रखने का दावा किया। कहा कि अवैध निर्माण को गिराया जा रहा है लेकिन मस्जिद के चारों ओर रिहायशी इलाका है, ऐसे में इस काम को एहतियात के साथ करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


इसलिए इस काम में वक्त लग रहा है। मौके पर जो मलबा है उसे भी हटाया जाना जरूरी है। ऐसे में इस काम के लिए एक महीना और लग सकता है। आयुक्त कोर्ट ने 26 अप्रैल तक बाकी बचे हुए अवैध निर्माण को गिराने के आदेश दिए। सुनवाई के दौरान नगर निगम आयुक्त ने कहा कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने भी मामले का जल्द निपटारा करने के लिए कहा है। इसीलिए जल्द इस काम को पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने निचली दो मंजिलों का भी मांगा रिकॉर्ड
नगर निगम आयुक्त कोर्ट ने संजौली मस्जिद की निचली दो मंजिलों का भी रिकॉर्ड मांगा है। इसमें मस्जिद के नक्शे और उनके राजस्व रिकॉर्ड को मांगा है। रिकॉर्ड पेश न होने पर इन मंजिलों को भी हटाने के आदेश जारी हो सकते हैं। इस बार सुनवाई में संजौली मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद लतीफ पेश नहीं हुए। 

वहीं वक्फ बोर्ड ने नगर निगम आयुक्त से राजस्व रिकॉर्ड अपडेट करवाने के लिए कुछ वक्त मांगा है। इस संबंध में एक आवेदन डीसी शिमला को दिया है। आयुक्त की अदालत में सुनवाई होने के बाद स्थानीय लोगों की ओर से पेश होने वाले वकील ने बताया कि वह इस मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय भी गए हैं। आने वाले हफ्ते में इस मामले में दोबारा सुनवाई होनी है।


नक्शे से ज्यादा कर दिया निर्माण, अब हटाना होगा
नगर निगम आयुक्त कोर्ट ने 7 भवन मालिकों को नक्शे से ज्यादा किए निर्माण को तुरंत हटाने की आदेश दिए हैं। इनमें माल रोड के दो भवन मालिक भी शामिल है जिन्होंने बिना अनुमति अधिक निर्माण कर दिया था। इसके अलावा कच्चीघाटी, लाल पानी, पुराना बस स्टैंड, कृष्णानगर , छोटा शिमला क्षेत्र के भवन मालिकों को भी अवैध निर्माण हटाने के आदेश दिए हैं। यह ज्यादातर छज्जे बढ़ाने, बिना अनुमति सीढ़ियां तैयार करने, एटिक की ऊंचाई बढ़ाने से जुड़े मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed