Shimla: विदेशी पर्यटकों को भा रहे शिमला के पहाड़, एक साल में 20,889 ने निहारीं खूबसूरत वादियां
शिमला में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक घूमने आ रहे हैं। विदेशी पर्यटकों की संख्या में कोविड के बाद से लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक घूमने आ रहे हैं। विदेशी पर्यटकों की संख्या में कोविड के बाद से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले वर्ष प्रदेश में 62,806 विदेशी पर्यटक आए थे। इसमें अकेले शिमला घूमने 20,889 पर्यटक आए। इस वर्ष शुरूआती दो महीनों में हिमाचल में जहां 9,886 विदेशी पर्यटक आए। उसमें 5620 पर्यटक 50 फीसदी से ज्यादा सिर्फ शिमला घूमने पहुंचे। शिमला में जहां घरेलू पर्यटकों की संख्या में गिरावट आ रही है। वहीं, विदेशी पर्यटकों की संख्या में कई गुना इजाफा हुआ है। पर्यटन हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था का लगभग 7 प्रतिशत है। इस समय शिमला आने वाले ज्यादातर विदेशी पर्यटक यूरोप और कनाडा से है।
शिमला का मौसम अनुकूल होना विदेशी पर्यटकों को भा रहा है। शिमला ब्रिटिश इंडिया की ग्रीष्मकालीन राजधानी रही है। इस कारण यहां पर ब्रिटिश इंडिया की कई पुरानी इमारतें हैं। इसमें ज्यादातर विदेशी पर्यटक ब्रिटिश इंडिया के समय की विरासत को देखने आते हैं। विदेशी पर्यटन से गाइडों को सीधा लाभ होता है। विदेशी पर्यटकों की आवाजाही में बढ़ोतरी से इस पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को हो रहा है। शिमला के आस-पास के क्षेत्रों में भी विदेशी पर्यटकों जाने से स्थानीय कारोबारी खुश हैं। यूरोप से आए मीशेल बताते हैं कि उन्हें शिमला में ग्रामीण क्षेत्र ज्यादा पसंद आ रहे हैं। उनका सबसे बेहतरीन अनुभव यहां के स्थानीय लोगोंं के साथ रहा है। यहां के लोग मिलनसार हैं।
पार्किंग जैसी सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत
शिमला में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। विदेशी पर्यटक ज्यादातर बड़े होटलों में रुकते हैं। घरेलू पर्यटक ही शिमला के ज्यादातर होटलों में ठहरते हैं। घरेलू पर्यटन को बढ़ाने के लिए एडवेंचर एक्टीविटी और पार्किंग जैसी सुविधाओं को बढ़ाने की जरूरत है। -प्रिंस कुकरेजा, प्रधान, होटल एसोसिएशन शिमला
सैलानियों से गुलजार हुआ विश्व विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार
विश्व विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार पर्यटकों से गुलजार हो रहा है। बाहरी राज्यों से अब पर्यटन नगरी खज्जियार में पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है। खज्जियार पहुंचकर पर्यटक प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाने समेत घुड़सवारी, पैराग्लाइडिंग जैसे साहसिक गतिविधियों का भी आनंद ले रहे हैं। इतना ही नहीं खज्जियार मैदान में सैलानी स्थानीय कलाकारों की ओर से प्रस्तुत पहाड़ी गीतों पर नाचने-गाने का भी जमकर लुत्फ उठाने से पीछे नहीं रह रहे हैं। पर्यटकों की आमद में हुई बढ़ोतरी से पर्यटन सीजन से जुड़े बड़े होटल कारोबारियों के भी चेहरे खिल गए हैं। दिल्ली, मुंबई, हरियाणा से पहुंचे पर्यटक सुनील दिवाकर, अमित दिवाकर, साहिल वर्मन, योगेश, पुष्पपेंद्र ने बताया कि खज्जियार को प्रकृति ने अपने यौवन से पूरी तरह से निखारा है।