फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Rural Congress Executive Committee Announced; 17 Vice-Presidents and 31 Secretaries Appointed

Shimla News: शिमला ग्रामीण कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, 17 उपाध्यक्ष, 31 सचिव नियुक्त

Thu, 27 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shimla Rural Congress Executive Committee Announced; 17 Vice-Presidents and 31 Secretaries Appointed
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक विनय की स्वीकृति के बाद संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने जारी की अधिसूचना, नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से होंगी लागू
विज्ञापन

सुरेंद्र मोहन मेहता कोषाध्यक्ष, प्रेम कैंथला सलाहकार बनाए गए
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कमेटी शिमला ग्रामीण की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार की स्वीकृति के बाद संगठन महासचिव विनोद जिंटा की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई है। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण में 17 नेताओं को उपाध्यक्ष और 31 सचिव नियुक्त किए हैं। सुरेंद्र मोहन मेहता कोषाध्यक्ष, प्रेम कैंथला सलाहकार बनाया गया है। राजेश शर्मा, केसी चौहान, मदन मोहन सक्टान, दुर्गा दत्त शर्मा, रुपिंदर धाल्टा, देवेंद्र ठाकुर, ज्ञान ठाकुर, पुष्पा काल्टा, प्रताप नेगी, भूपेश पनेट, मुन्नी लाल नरसेठ, दीपक रोहाल, अशोक ठाकुर, कृष्ण रांटा, मीरा शर्मा, शांता जनदेव और विजय कनैन उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा संगठन में महासचिवों की भी नियुक्ति की है। अधिसूचना के अनुसार सर्विंदर नेगी, बलदेव ठाकुर, पवन वर्मा, सुशील चौहान, जिया लाल धांटा, सतीश भलैक, भिखम चंद, यशोधर टांटा, भुवनेश्वर शर्मा, ललित संग्रेल, दिनेश भोटा, कुलदीप बिजरवान, श्याम सुंदर, प्रियंका तंवर, नरेश कुमार, अनिता शर्मा, वीना पोर्टन, विरेंद्र धांटा और बनवारी लाल को महासचिव की जिम्मेदारी दी है। सुरेंद्र मोहन मेहता को कोषाध्यक्ष और कमल चंद प्रकाश को संयुक्त कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकारिणी में 31 सचिव नियुक्त किए गए हैं। इनमें नमिता शर्मा, रमेश चंदेल, नरेश ठाकुर, सतपाल चौहान, नरेश मुल्टा, राम दयाल सोनी, महेश वर्मा, तारा सिंह, महेश शर्मा, अमित चौहान, सुरेंद्र लाल्टा, अत्तर राणा, प्रवीण वर्मा, रीना कुमारी, विनोद कंवर, आभा नेगी, श्याम लाल, राधा मेहता, वीरेंद्र नेगी, गोविंद रमलैक, विशाखा मोदी, सुषमा नेगी, अरुण कुमार, अनुराधा, सुरेंद्र कुमार, पूनम चंद्रिका, ज्योतिका वर्मा, वीर सिंह कांटा, आशा वर्मा, कनव गुप्ता और मीरा खाची शामिल हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में चंद्र नेगी (चौपाल), भूप राम शर्मा, हेम सिंह वर्मा, कमलेश ठाकुर, अत्तर सिंह ठाकुर, संजीव बरागटा, हरदयाल शर्मा, नेकचंद वर्मा, देशराज मेहता, रमेश कंवर, गुलाब सिंह मेहता, राजेंद्र ठाकुर, रमेश हेटा, वीना ठाकुर, चिरंजी लाल वर्मा, मनमोहन ठाकुर, सुरेश पंवार, भगत पंवार, खुशीराम चौहान, पवन चौहान, श्यामा देवी और आशा चौहान को शामिल किया है। इसके अलावा आठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। इनमें प्रताप चौहान, ललित शर्मा, रामेश्वर ठाकुर, रोशन ठाकुर, महेंद्र कुमार, सुरेंद्र वर्मा, सुखराम नगरैक और पवन शर्मा शामिल हैं। सलाहकार बोर्ड में प्रेम कैंथला को सलाहकार, टेक चंद भैक को सह-सलाहकार, उत्तम कश्यप को उपाध्यक्ष, जितेंद्र बरागटा और महेंद्र राजटा को महासचिव, सरोज शर्मा को सदस्य सचिव और दर्शन दास को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। उमेश आर्य को विचार प्रहरी विंग का प्रभारी बनाया गया है। इनके साथ जीत राम, मोहन वर्मा, राजीव वर्मा और रवि मेहता को विचार प्रहरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सहकार सारथी विंग के प्रभारी विजय चौहान को बनाया गया है। इनके अलावा मोहिंदर ठाकुर, सारचंद मटरेट, प्रकाश शर्मा और तुलसी राम शर्मा को सहकार सारथी की जिम्मेदारी दी गई है।

मीडिया पैनलिस्ट के तौर पर पवन हिम्टा, गीता शर्मा और अमर सिंह को नियुक्त किया है, जबकि मस्तराम, विजय, दिनेश मेहता और अनूप ठाकुर को प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने हाल के दिनों में जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया है। पार्टी नेतृत्व की ओर से पदाधिकारियों को सक्रिय होकर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। नई कार्यकारिणी के गठन को शिमला ग्रामीण में संगठन को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सक्रिय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article