{"_id":"649841ec5a1747b42707b2e5","slug":"shimla-rohru-news-trekker-dies-after-falling-from-cliff-at-jiskun-village-dodra-kwar-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohru News: चट्टान से गिरकर ट्रैकर की मौत, जिस्कून से किनौर के सांगला जा रहा था दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohru News: चट्टान से गिरकर ट्रैकर की मौत, जिस्कून से किनौर के सांगला जा रहा था दल
Sun, 25 Jun 2023 07:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 25 Jun 2023 07:03 PM IST
सार
ट्रैकर जितेंद्र प्रसाद साह चट्टान से फिसल कर गहरी खाई में गिर गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उपमंडल के डोडरा क्वार के तहत जिस्कून गांव के पास चट्टान से फिसल कर बिहार निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। हादसा रविवार को उस समय हुआ जब ट्रैकर्स का दल जिस्कून गांव से सांगला जा रहा था। शव को चिड़गांव के संदासू अस्पताल पहुंचाया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
इंडियन हाईक ट्रैकिंग कंपनी का ट्रैकर दल डोडरा क्वार के जिस्कून से किनौर के सांगला को रवाना हुआ। दल में 21 ट्रैकर समेत कंपनी के पोर्टर शामिल थे। पोटर सुभाष ने बताया कि ट्रैकर जितेंद्र प्रसाद साह पुत्र विश्वनाथ प्रसाद साह, उम्र 54 साल, निवासी गांव ढिघवाडा, सीतलपुर सारण बिहार चट्टान से फिसल कर गहरी खाई में गिर गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
कंपनी के कर्मचारियों ने इस बारे में प्रशासन को सूचित किया। शव को जिस्कून से पोस्टमार्टम के लिए संदासू अस्पताल लगाया गया। एसडीएम रोहड़ू सन्नी शर्मा ने कहा कि प्रशासन ने इसकी सूचना परिजनों को दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन