फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla rohru News: Boy nude parade in Rohru Shimla beaten up by shopkeeper

मानवता शर्मसार: शिमला के टिक्कर में नंगा कर किशोर को पीटा, आंखों में डाली मिर्च

Fri, 04 Aug 2023 07:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 04 Aug 2023 07:35 PM IST
सार

आरोप है कि पीड़ित किशोर के कपड़े उतारकर उसकी आंखों में मिर्च भी डाली गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Shimla rohru News: Boy nude parade in Rohru Shimla beaten up by shopkeeper
पीड़ित किशोर। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला शिमला के तहसील मुख्यालय टिक्कर में एक किशोर के साथ मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि पीड़ित किशोर के साथ एक दुकानदार ने पहले मारपीट की, फिर उसे नंगा कर उसकी आंखों में मिर्च डाल दी।

विज्ञापन


इस दौरान बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद लोग तमाशा देखते रहे और किसी ने भी किशोर को छुड़ाने की हिम्मत नहीं जुटाई। घटना 31 जुलाई की बताई जा रही है। पुलिस ने किशोर के पिता की शिकायत पर वीरवार को मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पीड़ित किशोर नेपाल मूल के मजदूर का बेटा और मारपीट का आरोपी दुकानदार है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नाबालिग की माता पहले से बीमार चल रही थी। दो दिन पहले ही पीड़ित की माता का बीमारी के कारण देहांत भी हो चुका है। बताया जा रहा कि नाबालिग ने टिक्कर बाजार की एक दुकान में घुसकर कुछ खाने-पीने का सामान चुराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन पता चलने पर दुकानदार ने किशोर का बाजार में रास्ता रोककर मारपीट की। आरोप है कि पीड़ित किशोर के कपड़े उतारकर उसकी आंखों में मिर्च भी डाली गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि मामले को दबाने के पूरे प्रयास किए गए, लेकिन किशोर के पिता नरेश कुमार ने पुलिस में शिकायत कर दी। शिकायत में उन्होंने दुकानदार राहुल सोनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बेटे के साथ मापरीट कर उसके कपड़े उतारे और आंखों में मिर्च डालकर बाजार में घुमाया।


इस घटना के समय टिक्कर बाजार में दर्जनों लोग उपस्थित थे। डीएसपी रोहडू रविंद्र सिंह नेगी ने शिकायत की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच टिक्कर चौकी के हेड कांस्टेबल मदन सिंह को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed