मतदान बढ़ोतरी में इस बार ये जिला रहा अव्वल, ऊना दूसरे नंबर पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार विधानसभा चुनाव में मत प्रतिशतता की बढ़ोतरी में शिमला जिले ने बाजी मारी है। 72.68 प्रतिशत मतदान के साथ शिमला में इस दफा सबसे ज्यादा 3.36 प्रतिशत मतदान की वृद्धि हुई है। पिछली मर्तबा 69.32 प्रतिशत मतदान हुआ था।
ऊना 3.15 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ दूसरे नंबर पर है। यहां इस बार 76.45 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जिले में पिछला आंकड़ा 73.30 प्रतिशत था। तीसरे नंबर पर 75.58 प्रतिशत वोटिंग के साथ बिलासपुर है।
यहां 2.64 प्रतिशत ग्रोथ हुई है। हमीरपुर में 70.19 प्रतिशत मतदान के साथ 2.15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कांगड़ा जिले में इस बार 72.47 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 1.88 प्रतिशत की मत प्रतिशता में वृद्धि देखी गई है।
सिरमौर में सर्वाधिक 81.05 प्रतिशत मतदान के साथ बढ़ोतरी 1.12 प्रतिशत हुई है। जनजातीय जिला किन्नौर में 75.61 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 0.45 फीसदी मतदान में वृद्धि हुई है।
सोलन में 77.44 प्रतिशत मतदान के साथ 0.05 मतदान प्रतिशतता की ग्रोथ हुई है। चंबा में 73.21 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि मतदान प्रतिशतता घटकर माइनस 2.63 प्रतिशत पहुंच गई। लाहौल-स्पीति में भी पिछले बार के मुकाबले कम मतदान हुआ।
यहां 73.40 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि मतदान प्रतिशता में 2.28 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कुल्लू में 77.87 प्रतिशत मतदान के साथ 1.60 प्रतिशत वोट माइनस हुए। मंडी में सबसे ज्यादा 0.87 फीसदी गिरावट दर्ज की गई।
जिले में 75.21 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि पिछली बार यह आंकड़ा 76.08 प्रतिशत था। जिला ऊना निर्वाचन अधिकारी विकास लाबरू ने कहा कि इस बार जागरूकता कार्यक्रमों के चलते ऊना जिले को मतदान बढ़ोतरी की प्रतिशतता में दूसरे नंबर पर पहुंचने का गर्व हासिल हुआ है।