फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla rape murder case court extends remand of dw negi for cbi interrogation

शिमला रेप केस: पूर्व एसपी नेगी का रिमांड बढ़ा, CBI कर रही कड़ी पूछताछ

Tue, 21 Nov 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 21 Nov 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
Shimla rape murder case court extends remand of dw negi for cbi interrogation

बहुचर्चित गुड़िया प्रकरण से संबंधित लॉकअप मौत मामले में सीबीआई की गिरफ्त में चल रहे निलंबित एसपी डीडब्ल्यू नेगी का एक दिन और रिमांड बढ़ गया है। सोमवार को नेगी को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रणजीत सिंह के कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन


सीबीआई ने कोर्ट में रिमांड बढ़ाने की मांग की जिसके बाद उनका रिमांड बढ़ा दिया गया। अब मंगलवार को सुनवाई होगी। नेगी को बीते वीरवार को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


उन पर लॉकअप में नेपाली सूरज सिंह मौत मामले को दबाने और गलत केस बनवाने के आरोप हैं। सीबीआई का दावा है कि सूरज की हत्या कोटखाई थाने में पुलिस पूछताछ के दौरान हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रात को लॉकअप में रहे नेगी

Shimla rape murder case court extends remand of dw negi for cbi interrogation

सोमवार को ही गुड़िया मामले में आईजी जहूर एच जैदी समेत आठ पुलिस वालों के वॉयस सैंपल लेने की सीबीआई की अरजी पर सुनवाई आगे टल गई। आरोपियों की तरफ से पैरवी करने वाले वकीलों के मौजूद नहीं होने के कारण सुनवाई 23 नवंबर तक के लिए टाल दी गई।

इस मामले की पिछली बार सुनवाई 17 नवंबर को रखी गई, जिसे सोमवार को तय किया गया था। सीबीआई गुड़िया मामले से संबंधित लॉकअप मौत प्रकरण में आरोपी बनाए गए आईजी जहूर एच जैदी और अन्य पुलिस वालों के वॉयस सैंपल लेकर उनकी आवाज का मिलान मोबाइल फोन से मिली रिकॉर्डिंग से करना चाह रही है।

सीबीआई पूछताछ के बाद पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी को नई दिल्ली से शिमला लाया गया। चार दिन रिमांड का वक्त पूरा होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

सूत्रों ने बताया कि नेगी को सोमवार रात सीबीआई के रेलवे बोर्ड बिल्डिंग स्थित लॉकअप में रखा गया है। रिमांड मिलने के बाद भी इस कार्यालय में नेगी से कड़ी पूछताछ की जाती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed