फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla rape murder case CBI interrogates DW Negi

शिमला रेप केस: गुड़िया कांड से जुड़े कई राज खोल सकते हैं पूर्व एसपी

Mon, 20 Nov 2017 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 20 Nov 2017 11:30 AM IST
विज्ञापन
Shimla rape murder case CBI interrogates DW Negi

गुड़िया प्रकरण के सिलसिले में सीबीआई की गिरफ्त में आए शिमला के तत्कालीन एसपी डीडब्ल्यू नेगी पूछताछ के दौरान कई राज खोल सकते हैं। कोटखाई थाने के लॉकअप से बाहर निकालने के बाद गुड़िया मामले के एक आरोपी नेपाली सूरज सिंह की मौत कैसे हो गई? उसे क्यों और किसने मारा? सूरज की हत्या का गुड़िया मामले से क्या संबंध है?

विज्ञापन


क्या गुड़िया मामले को सुलझाने के लिए पुलिस की थर्ड डिग्री में उसकी मौत हुई या फिर किसी को बचाने के लिए ऐसा किया गया? ऐसे कई सवालों के जवाब नेगी सीबीआई को दे सकते हैं।
विज्ञापन


जब सूरज सिंह की कोटखाई थाने में हत्या हुई, उस वक्त शिमला के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी इस मामले की जांच में शामिल नहीं थे। जांच आईजी जहूर एच जैदी की निगरानी में हो रही थी। इसे डीएसपी ठियोग मनोज जोशी और थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह समेत तमाम अन्य अधिकारी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को दबाने और झूठा केस दर्ज करने के हैं तत्कालीन एसपी पर आरोप

Shimla rape murder case CBI interrogates DW Negi

डीडब्ल्यू नेगी को बेशक एसआईटी में बाद में शामिल किया गया, मगर जब 18 जुलाई को थाने में सूरज की मौत हुई तो वे इस छानबीन से तटस्थ बने हुए थे। इस हत्या के हो जाने के बाद डीएसपी मनोज जोशी जरूर डीडब्ल्यू नेगी के घर आए।

सीबीआई के मुताबिक उसके बाद ही इस मामले को दबाने और फर्जी केस बनाने में ही डीडब्ल्यू नेगी की संलिप्तता सामने आई है। सीबीआई सूत्रों की मानें तो आईजी जहूर एच जैदी, डीएसपी मनोज जोशी समेत अन्य सभी पुलिसकर्मी अभी तक सीबीआई को नेपाली सूरज सिंह की हत्या के पीछे की कहानी को साफ-साफ नहीं बता रहे हैं।

सीबीआई कोशिश कर रही है कि इस बारे में निलंबित एसपी डीडब्ल्यू नेगी से ही कोई ऐसी बात पता लग सकती है, जिससे ये मामला गुड़िया प्रकरण से सीधे-सीधे कनेक्ट हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि रविवार को भी नेगी को सीबीआई की कड़ी पूछताछ से गुजरना पड़ा।

आज कोर्ट में पेशी, रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है सीबीआई

Shimla rape murder case CBI interrogates DW Negi

निलंबित एसपी डीडब्ल्यू नेगी सोमवार को कोर्ट में पेश किए जाएंगे। उन्हें देर रात तक नई दिल्ली से शिमला लाया जाना था। सीबीआई अदालत से दोबारा डीडब्ल्यू नेगी का रिमांड मांग सकती है।

सीबीआई का सरकारी गवाह अभी तक चल रहा निलंबित
सीबीआई की ओर से सरकारी गवाह बनाए गए दिनेश शर्मा को प्रदेश पुलिस ने सस्पेंड कर रखा है। उसका मुख्यालय शिमला में रखा गया है।

करीब चार महीने से निलंबित चल रहे दिनेश शर्मा के परिजनों ने सीबीआई से मांग की है कि उसे बहाल करवाने में मदद की जाए। उसकी छुट्टियां तक मंजूर नहीं हो पा रही हैं। परिजनों ने उसकी सुरक्षा को लेकर भी सीबीआई अधिकारियों के समक्ष चिंता जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed