फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla rape case side story of himachal police dgp somesh goyal

शिमला रेप केस: ....तो डीजीपी को नहीं थी सूरज हत्याकांड की कोई जानकारी

Fri, 01 Sep 2017 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 01 Sep 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
shimla rape case side story of himachal police dgp somesh goyal

गुड़िया दुराचार व हत्याकांड के आरोपी सूरज की हत्या में कथित रूप से शामिल पुलिस अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद अब सूबे के पुलिस प्रमुख पर सवाल खड़े हो गए हैं। विरोधी गुट मामले में डीजीपी सोमेश गोयल के खिलाफ लामबंदी करने में जुट गए हैं।

विज्ञापन


आरोप यह है कि उनके अधीनस्थ अफसर हवालात में पीट पीटकर एक आरोपी की हत्या तक कर देते हैं और सूबे के डीजीपी को पता ही नहीं चलता। यही नहीं, गुड़िया कांड में हुए गुडवर्क की प्रेस कांफ्रेंस में भी कई तरह की चूक थी, जिनको लेकर भी विरोधी गुट डीजीपी को घेरे बैठा है।
विज्ञापन


चूंकि मामले में आठ पुलिस अफसर गिरफ्तार हो चुके हैं और आधा दर्जन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है, ऐसे में डीजीपी सोमेश गोयल भारी दबाव में हैं। हालत यह है कि वह आधिकारिक रूप से इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो डीजीपी को पद से हटाने के लिए गुड़िया न्याय मंच के साथ पुलिस सेवा के ही कई अफसर लॉबिंग में जुटे हैं।

जानकारों का कहना है कि मामले में भारी दबाव के बावजूद शासन के बड़े ओहदे में बैठे अफसर अब भी गोयल पर ही भरोसा जता रहे हैं। यही कारण है कि लगातार हो रहे प्रदर्शनों और डीजीपी हटाओ की मांग के बावजूद सरकार चुपचाप बैठी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed