{"_id":"c09641ae17759fccecbf96cdbf4d8c0f","slug":"shimla-railway-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनेस्को की 70वीं वर्षगांठ पर नीले रंग में रंगा शिमला रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनेस्को की 70वीं वर्षगांठ पर नीले रंग में रंगा शिमला रेलवे स्टेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 24 Oct 2015 11:50 AM IST
विज्ञापन
राजधानी शिमला का ऐतिहासिक रेवले स्टेशन रविवार तक यूनेस्को के नीले रंग की रोशनी में नहाया नजर आएगा। 24 अक्तूबर को मनाई जा रही यूनेस्को की वर्षगांठ पर टर्न द वर्ल्ड ब्लू थीम में यूनेस्को ने देश की चार विश्व धरोहरों को शामिल किया है।
विज्ञापन
इनमें भारतीय रेलवे की चार ऐतिहासिक रेलवे साइट को शामिल किया गया है। इनमें शिमला का रेलवे स्टेशन, ऊटी और दार्जिलिंग रेलवे स्टेशन के साथ छत्रपति शिवाजी टर्मिनल हेरिटेज साइट भी इसी तरह से नीले रंग की रोशनी में रंगी नजर आएगी।
विज्ञापन
यह अपने आप में शिमला शहर की जनता और बाहर से शिमला घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए एक नया अहसास दे रहा है। शुक्रवार को शिमला रेलवे स्टेशन को नीले रंग की रोशनी में सजाया गया।
विज्ञापन
रेलवे के डीआरएम अंबाला दिनेश कुमार के मार्गदर्शन और वष्ठि डीईई/जी/यूएमबी आरपी भारती और एसएसई/इलेक्ट्रीकल कालका और उनकी टीम ने पूरे रेलवे स्टेशन को नीले रंग की रोशनी में सजाने का कार्य किया।
इस ऐतिहासिक धरोहर को नीले रंग में शहर के अलग अलग कोने से देखा जा सकता है। स्टेशन को रोशन करने के लिए रेलवे ने इल्यूमिनेशन मेटल हेलाइड फिटिंग का इस्तेमाल किया है।