{"_id":"6a71a1ca0db94290680bc694","slug":"shimla-police-seizes-1-kg-120-gram-chitta-worth-six-crore-2026-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Crime : शिमला में 1 किलो 120 ग्राम चिट्टा बरामद, पुलिस के हत्थे चढ़ा हरियाणा का तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Crime : शिमला में 1 किलो 120 ग्राम चिट्टा बरामद, पुलिस के हत्थे चढ़ा हरियाणा का तस्कर
Tue, 04 Aug 2026 04:36 PM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 04 Aug 2026 04:36 PM IST
सार
शिमला पुलिस ने शोघी में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 1.120 किलो चिट्टा बरामद किया है। करीब 6 करोड़ रुपये कीमत की इस खेप के साथ हरियाणा के अंबाला निवासी युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब पूरे अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क, सप्लाई चेन और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शिमला में करोड़ों की चिट्टे की खेप बरामद।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस ने वर्ष 2026 की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.120 किलोग्राम चिट्टा (हाई ग्रेड हेरोइन) बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 6 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के अंबाला निवासी 22 वर्षीय विजय कुमार को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, स्पेशल सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि एक तस्कर भारी मात्रा में चिट्टा लेकर शिमला पहुंचने वाला है। सूचना मिलते ही टीम ने शोघी क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्ध की गतिविधियों पर नजर रखी। जांच के दौरान आरोपी को रोककर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 1 किलो 120 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी हरियाणा से यह खेप शिमला लेकर आया था। पुलिस का कहना है कि चिट्टे की यह खेप तारा देवी क्षेत्र में मौजूद संपर्कों तक पहुंचाई जानी थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर पूरी सप्लाई चेन को झटका दे दिया।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं और यह नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था। मामले में तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल रिकॉर्ड, वित्तीय लेन-देन और अन्य राज्यों से जुड़े लिंक की भी जांच की जा रही है।
Trending Videos
शिमला पुलिस का कहना है कि इस वर्ष नशा तस्करी के खिलाफ रणनीति को और मजबूत किया गया है। अब केवल छोटे तस्करों तक सीमित रहने के बजाय पूरे नेटवर्क, बड़े सप्लायरों और वित्तीय तंत्र तक पहुंचने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आदतन नशा तस्करों के खिलाफ PITNDPS Act के तहत भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक जिला शिमला में 4 किलोग्राम से अधिक चिट्टा, 14 किलोग्राम अफीम, 15 किलोग्राम चरस, 5 किलोग्राम से अधिक पोस्त, 11.6 ग्राम एलएसडी, लगभग 60 ग्राम मेथामफेटामाइन (आइस) और 10 लाख से अधिक अवैध भांग के पौधे बरामद या नष्ट किए जा चुके हैं। पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता है और इससे प्रदेश में नशे की सप्लाई पर प्रभाव पड़ेगा।
पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक जिला शिमला में 4 किलोग्राम से अधिक चिट्टा, 14 किलोग्राम अफीम, 15 किलोग्राम चरस, 5 किलोग्राम से अधिक पोस्त, 11.6 ग्राम एलएसडी, लगभग 60 ग्राम मेथामफेटामाइन (आइस) और 10 लाख से अधिक अवैध भांग के पौधे बरामद या नष्ट किए जा चुके हैं। पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता है और इससे प्रदेश में नशे की सप्लाई पर प्रभाव पड़ेगा।