फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla police issued a challan of Rs 19000 for the vehicle of tourists coming from Dehradun

Himachal News: गाड़ी में किया था ये काम, शिमला पुलिस ने काटा 19 हजार रुपये का चालान

Fri, 02 Aug 2024 02:47 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 02 Aug 2024 02:47 PM IST
सार

उत्तराखंड के देहरादून से आए सैलानियों ने वाहन (थार) में अतिरिक्त मोडिफिकेशन की थी। जिस कारण ट्रैफिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शिमला पुलिस ने एमवी एक्ट की गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए वाहन का 19 हजार रुपये का चालान काटा। 

विज्ञापन
Shimla police issued a challan of Rs 19000 for the vehicle of tourists coming from Dehradun
शिमला के संजौली में ट्रैफिक मजिस्ट्रेट ने लगाया नाका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी शिमला में यातायात नियमों की अवहेलना करना सैलानियों को महंगा पड़ा। उत्तराखंड के देहरादून से आए सैलानियों ने वाहन (थार) में अतिरिक्त मोडिफिकेशन की थी। वाहन के फ्रंट साइड में फ्लैग राड लगी थी और पिछली तरफ ब्लैक फिल्म। बोनट के अंदर हूटर मिला। इसके अलावा वाहन में अगले हिस्से में अतिरिक्त एलईडी लगाई गई थी। ट्रैफिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने एमवी एक्ट की गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए वाहन का 19 हजार रुपये का चालान काटा। 

विज्ञापन


शहर में चल रहे विशेषकर निजी वाहनों में नियमों के उल्लंघन को लेकर ट्रैफिक मजिस्ट्रेट शिमला की टीम ने यह कार्रवाई की है। ट्रैफिक मजिस्ट्रेट सोमदेव शर्मा की अगुवाई में पुलिस ने गुरुवार को संजौली-नवबहार सड़क में नाका लगाया था। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक की गई कार्रवाई के दौरान करीब 305 वाहनों का निरीक्षण किया गया। यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 26 वाहनों के चालान कर 38,500 रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान शहर के एक होटल कारोबारी के निजी वाहन को व्यवसायिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करते पकड़ा गया। वाहन को अतिरिक्त मोडिफाई कर अंदर मिठाइयां भरी थीं। पुलिस ने कार्रवाई कर 5 हजार का चालान काटा। इसके अलावा एलईडी के 17, फ्लैग रॉड के 2, ब्लैक फिल्म और बिना सीट बेल्ट के 6 चालान किए गए। इस दौरान बसों दस्तावेज की भी जांच की गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed