फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Police Advisory: People should put anti theft alarm on homes and shops

Shimla Police Advisory: लोग घरों और दुकानों पर लगाएं एंटी थेफ्ट अलार्म, शिमला पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Thu, 23 Jun 2022 04:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Jun 2022 04:28 PM IST
सार

 लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने अब एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों को अपने घर, दुकान और व्यावसायिक परिसरों में सीसीटीवी कैमरे, एंटी थेफ्ट अलार्म और सेंसर लॉक लगाने का सुझाव दिया है। 

विज्ञापन
Shimla Police Advisory: People should put anti theft alarm on homes and shops
anti theft alarm - फोटो : istock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गर्मियों के मौसम में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने अब एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों को अपने घर, दुकान और व्यावसायिक परिसरों में सीसीटीवी कैमरे, एंटी थेफ्ट अलार्म और सेंसर लॉक लगाने का सुझाव दिया है। शिमला पुलिस ने चोरी की घटनाओं को रोकने को लेकर शहरवासियों से सतर्कता बरतते हुए सहयोग की मांग की है। पुलिस के मुताबिक शहरवासी मकान में किरायेदार और काम पर नौकर रखने से पहले उनका पुलिस सत्यापन जरूर करवाएं। इसके साथ संबंधित व्यक्ति का आधार कार्ड और मोबाइल नंबर भी नोट करके रखें। 

विज्ञापन

  
संदिग्ध लोगों की पुलिस को दें सूचना: एसपी 
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस लगातार सेंधमारी और चोरी की घटनाओं को रोकने की दिशा में प्रयासरत है। अजनबी व्यक्तियों और संदिग्धों के बारे में पुलिस के दूरभाष नंबर 0177-2812344 और 112 तथा 8894728034 पर सूचित करें। घरों से बाहर जाते समय अपने पड़ोसियों को बताकर जाएं और आपसी संपर्क रखें। कीमती गहनों और अन्य सामान को बैंक लॉकर में रखें।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर फोटो न करें शेयर
पुलिस के मुताबिक लोग जब शहर से बाहर घूमने जाते हैं तो सोशल मीडिया पर अपनी लोकेशन और फोटो अपलोड करते हैं। इससे चोरियों का खतरा बना रहता है। शातिर इससे पता लगा लेते हैं कि घर पर कोई नहीं है। ऐसे में लोगों को सोशल मीडिया पर लोकेशन और फोटो अपलोड न करने की हिदायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed