फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla: PM Narendra Modi will interact with the beneficiaries of four schemes

शिमला: चार योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

Sun, 26 Sep 2021 07:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 26 Sep 2021 07:36 PM IST
सार

प्रदेश सरकार अगले महीने आठ अक्तूबर को पीएम मोदी संवाद कार्यक्रम करना चाहती है। अब प्रदेश सरकार की ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय को तिथि फाइनल करने संबंधित पत्राचार किया गया है। कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हो चुकी है। सोमवार को भी इस बारे में अधिकारियों से विचार विमर्श होना है। 

विज्ञापन
Shimla: PM Narendra Modi will interact with the beneficiaries of four schemes
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय व हिमाचल प्रदेश सरकार प्रायोजित स्कीमों स्वावलंबन, हिमकेयर, उज्ज्वला योजना और प्राकृतिक खेती के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। प्रदेश सरकार अगले महीने 8 अक्तूबर को यह कार्यक्रम करना चाहती है। अब प्रदेश सरकार की ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय को तिथि फाइनल करने संबंधित पत्राचार किया गया है। कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हो चुकी है। सोमवार को भी इस बारे में अधिकारियों से विचार विमर्श होना है। हिमाचल में इन योजनाओं से लाखों लोग लाभान्वित हुए हैं। उज्ज्वला योजना के तहत हिमाचल में गृहणियों को रसोई गैस वितरित की गई है। इसमें गरीब महिलाओं को सिलिंडर के साथ गैस चूल्हा भी दिया गया है। हिमाचल ऐसा राज्य है, जहां हर घर में रसोई गैस है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मंडी: चलती कार पर गिरीं चट्टानें, बाल-बाल बचा चाल
विज्ञापन


इसके साथ ही हिमकेयर योजना के तहत लोगों का निशुल्क उपचार हो रहा है। लोग एक साल में पांच लाख रुपये तक इलाज करा सकते हैं। इसी तरह स्वावलंबन योजना के तहत लोगों को रोजगार सृजित करने के लिए सब्सिडी दी जा रही है। कोरोना वैक्सीन की पहली डोज में हिमाचल देश के पहले स्थान पर आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 लोगों से संवाद किया था। गरीब जन कल्याण अन्न योजना में भी प्रधानमंत्री ने लोगों से संवाद करना था लेेकिन व्यस्तता के चलते केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री ने हिमाचल आकर गरीब लोगों से संवाद किया। अब हिमाचल सरकार स्वावलंबन, हिमकेयर, उज्ज्वला योजना और प्राकृतिक खेती लाभार्थियों से संवाद करने को लेकर कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed