फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla: now Monkeys even mice and squirrels will not be able to destroy the crop

बंदर तो दूर, अब चूहे-गिलहरी भी बरबाद नहीं कर पाएंगे फसल, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 17 Sep 2019 11:25 AM IST
Krishan Singh पंकज चौहान, अमर उजाला, शिमला
पंकज चौहान, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Sep 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
shimla: now Monkeys even mice and squirrels will not be able to destroy the crop
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत कृषि विभाग किसानों को जल्द ही न्यू लुक में सोलर फेंसिंग का तोहफा देने जा रहा है। इस सोलर फेंसिंग की खासियत यह है कि बंदर, लावारिस पशु तो दूर, चूहे और गिलहरी भी खेतों में घुसकर फसल को बरबाद नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन


योजना के तहत किसानों को 80 प्रतिशत सब्सिडी पर जाली और सोलर फेंसिंग मिलेगी। इस योजना के फार्म हर ब्लॉक स्तर पर भेजे जा रहे हैं और जल्द ही आवेदन भी मांगे जाएंगे।
विज्ञापन


किसानों को इसके लिए विभाग के पास आवेदन के साथ दस्तावेज जमा करवाने होंगे। इसके अलावा जहां सोलर फेंसिंग करवानी है, उन खेतों की किसानों को जांच करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विभाग की मानें तो इस योजना के लिए अभी विभाग के पास कोई बजट नहीं आया है, लेकिन योजना की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। जिला कृषि अधिकारी मोहेंद्र सिंह भवानी ने बताया कि सोलर फेंसिंग के लिए जैसे ही बजट मंजूर होगा, किसानों से इस सुविधा के लिए आवेदन मांग लिए जाएंगे।

ऐसे लगेगी सोलर फेंसिंग

shimla: now Monkeys even mice and squirrels will not be able to destroy the crop

योजना के मुताबिक करीब 5 से 6 फीट लंबे पोल खेतों के चारों ओर दो फीट गहराई तक गाडे़ जाएंगे। पोल के बीच की दूरी करीब चार फीट रहेगी। जमीन के नीचे एक फीट और जमीन से ऊपर तीन फीट तक जाली लगाई जाएगी। इससे ऊपर सोलर फेंसिंग लगेगी। तारों के बीच की दूरी आधे से एक फीट की रहेगी। 

ये देने होंगे दस्तावेज 
सुविधा लेने के लिए किसानों को जमीन की नकल, किसान प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जमीन का नक्शा और एक फार्म भरना होगा, जिसमें किसान की फोटो लगेगी। किसान समूह में योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो समूह के किसानों की जमीन साथ-साथ होनी चाहिए। किसानों के समूह को अधिक छूट भी मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed